कन्नौज

कन्नौज गोलीकांड: पहले बरसाई थी गोलियां, अब खौफ में है सचिन का कातिल, बोला: ‘मेरा एनकाउंटर कर देंगे’

Kannauj Encounter: पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर सिपाही सचिन की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने रात को जेल भेज दिया। इसमें शामिल उसके नाबालिग बेटे को पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह ले गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 1:05 PM IST
kannauj_encounter

Kannauj Shoot-Out: हिस्ट्रीशीटर को जेल ले जाते समय मेडिकल कालेज में उसने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर हत्या करने की आशंका जताई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उसका डर साफ दिखाई दे रहा है।


मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था पूरा परिवार
आपको बता दें कि अशोक यादव उर्फ मुन्ना, उसकी पत्नी और पूर्व प्रधान श्यामा देवी और नाबालिग बेटे ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी गोली में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना और उसके बेटे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। दोनों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।
शनिवार सुबह मेडिकल कालेज से दोनों को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस दोनों को रात में मेडिकल कालेज से निकालना चाहती थी।


बेटे को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

पुलिस अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर को जिला जेल अनौगी रात करीब नौ बजे पहुंचे और जेल में दाखिल करने के बाद पुलिस टीम नाबालिग बेटे को लेकर बाल संप्रेक्षण गृह, फर्रुखाबाद लेकर रवाना हो गई।

सता रहा था एनकाउंटर का डर

जेल भेजे जाते समय हिस्ट्रीशीटर मुन्ना ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उसकी हत्या की जा सकती है। वह चीख-चीख कर बोल रहा था कि ‘ जेल नाहीं जे लैइ जइयें, देख लियो। भगो भओ दिखइयें। भगो भओ दूबां को भगोड़ा है, मार दिया। 22 साल हो गईं एक जगह बैठे हमैं न्याय नाहीं मिल पाओ, जो न्याय चाहत हते वो नहीं मुझे मिल पाया। भैया कोई न्याय नाहीं है। अब गलती जो..... कैसे गोली लगी। किसनै मारी। कैमरा लगे हैं। वौ तौ सब सामने आए जइये हमाओ तौ योगी से न्याओ है। .’

हिस्ट्रीशीटर मुन्ना को जेल भेज दिया गया है। मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। - एसपी अमित कुमार आनंद

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू