कन्नौज

सिर्फ 5 कड़ी जमीन की खातिर चाकू से गोद-गोद कर दी हत्या

खेत की जमीन को लेकर किसान की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 10:37 AM IST
death

कन्नौज. सिर्फ 5 कड़ी खेत की जमीन की खातिर एक किसान की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद पेट में चाकू से गोद-गोद कर उसको मरणासन्न कर दिया गया। परिजन उसको अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

यह था विवाद

कन्नौज जिले की छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी क्षेत्र प्रेमपुर के ग्राम भरौली सिरखनेपुर निवासी अट्ठाईस वर्षीय सोनपाल राठौर देर शाम अपने खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली करने गया था। इसी बीच गांव के कमलेश यादव वहां पहुंचे। दोनों के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद शुरू हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद सोनपाल घर लौट आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात कमलेश यादव, उसके पुत्र विक्की व अंकुल ने सोनपाल के घर धावा बोल गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।

धमकी देकर भागे आरोपी

इससे वह जख्मी होकर गिर गया। पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा पीटा। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। घायल सोनपाल को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामनरेश ने बताया कि गांव के कमलेश व उनके पुत्र विक्की व अंकुल ने गाली-गलौज कर चाकू से हमला बोल दिया।

जिन्दा होता सोनपाल

पुलिस की माने तो इन लोगों का जमीनी विवाद बहुत पहले से था लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से किसी बह प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई थी। वहीं अगर मृतक सोनपाल के पक्ष से इस तरह की लापरवाही न करते हुए अगर पुलिस के संज्ञान में पूरे मामले को डाला जाता, तो शायद आज सोनपाल जिन्दा होता और हत्यारों के इतने हौसले बुलंद न होते कि वह इस घटना को अंजाम दे देते।

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड़ ने घटनास्थल का जायजा लिया और सभी विन्दुओं पर जांच पड़ताल की । पुलिस की मानें तो कमलेश, विक्की और अंकुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद में घटना हुई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू