कन्नौज

बीवी को छोड़ बकरी पर आ गया था दिल, नहीं मिली तो कर बैठा खौफनाक काम

बीवी को छोड़ बकरी पर आ गया था दिल, नहीं मिली तो कर बैठा खौफनाक काम
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2017, 4:24 PM IST
kannauj
goat

कन्नौज. कन्नौज में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव ईशन नदी में फेंक दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के पहुंचने पर हलचल मची तो पुलिस ने गोताखोरों से तलाश शुरू कराई। उधर, ससुराल पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मौके से मृतका की सास को हिरासत में ले लिया है।

कन्नौज जनपद के ग्राम खानपुर कसाबा निवासी दिलीप कुमार की शादी कोतवाली गुरसहायगंज अंतर्गत ग्राम रसूलपुर निवासी रामा देवी से हुई थी। भाई हरिश्चंद्र की माने तो मेरी बहन का पति दिलीप कई दिनों से एक बकरी और 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसी बजह से आयेदिन वह मेरी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। इसी बीच हमारी बहन और पति दिलीप कुमार के बीच फिर इन्ही बात को लेकर कहा सुनी हुयी तो पति दिलीप ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसको जहर खिलाकर मार डाला। इसके बाद गुपचुप ढंग से शव ईशन नदी में फेंक दिया।

सूचना पर तलाश कराई पर शव का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मंगलवार को हरिश्चंद्र की तहरीर पर पति दिलीप, ससुर विजय पाल, सास गीता देवी व देवर नीलू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब शव की तलाश में नदी में गोताखोर उतारे गए हैं। लेकिन अभी तक महिला का शव नदी से बरामद न हो सका है। उधर, आरोपी पति व ससुर फरार हो गए हैं जबकि पुलिस ने सास व देवर को हिरासत में ले लिया है।


ग्रामीणों में चर्चा है कि चप्पल पहनाने को लेकर घर में विवाद के बाद घटना हुई। पति ने बिना अंतिम संस्कार व पुलिस को सूचना दिए शव नदी में फेंक दिया। हिरासत में लिए गए ससुराल पक्ष के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर मौके से मृतका की सास को हिरासत में ले लिया है और गोताखोरों के माध्यम से नदी में शव की तलाश कराई जा रही है।

Published on: