कन्नौज

बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सीओ सिटी के बीच बहस, अधिवक्ताओं में नाराजगी, आया स्पष्टीकरण

Dispute between Bar Association President and CO City कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में क्षेत्राधिकारी नगर और बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बीच हुई गरमा गरम बहस के बाद वकीलों में नाराजगी है। अधिवक्ताओं में हड़ताल पर जाने की चर्चा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने स्पष्टीकरण दिया है।

2 min read
Feb 10, 2025

Dispute between Bar Association President and CO City कन्नौज में बार एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ और सीओ सदर के बीच हुई नोंक-झोंक की चर्चा जोरों पर है। मामला नीलू सिंह यादव से जुड़ा हुआ है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज में नीलू यादव से मिलने के लिए पहुंच गए। जहां पर सीओ सिटी ने उन्हें मिलने से रोक दिया था। इस दौरान दोनों की जमकर नोंक-झोंक हुई थी। सीओ सदर ने बताया कि अनावश्यक रूप से मामले को तूल दिया जा रहा है।‌

उत्तर प्रदेश के कन्नौज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जेल में बंद गैंगस्टर नीलू यादव को उपचार के लिए लाया गया था। जानकारी मिलने पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ तिर्वा कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर से नीलू यादव से मिलाने को कहा। लेकिन क्षेत्राधिकारी नगर कमलेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि बिना अदालत की अनुमति के आप नहीं मिल सकते। इस दौरान दोनों के बीच गर्मागरम बहस हुई। घटना के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी दिखाई पड़ रही थी। ‌

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी नगर?

इस संबंध में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि घटना 3 फरवरी की है। वह लोग अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वकीलों से छोटी-मोटी बातचीत हो गई थी। जिसे अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। इस मामले में बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश तिवारी ने भी अपनी बात रखी है। हम लोगों के बीच कोई समस्या नहीं है।

बैंकों का किया गया सघन निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी नगर कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार 2 दिन की छुट्टी के बाद आज बैंक खुले हैं। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। पूरे जिले में बैंकों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्थानीय थाना पुलिस को भी लगाया गया है। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।

Also Read
View All

अगली खबर