कन्नौज

कन्नौज मौसम: 30 जुलाई को को होगी मूसलाधार बारिश, बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना

कन्नौज Kannauj (Monsoon 2024 heavy rain) में मानसून 2024 का असर मंगलवार 30 जुलाई को दिखाई पड़ेगा। जब रात में भारी बारिश होने की जानकारी दी गई है। दिन में भी बारिश के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

1 minute read
Jul 29, 2024

Monsoon 2024 heavy rain in Kannauj कन्नौज में मंगलवार 30 जुलाई को मानसून 2024 जमकर बरसेगा। दिन में हल्की-फुल्की, रात में जोरदार बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने भी संभावना है। इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है। आज कन्नौज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मंगलवार 30 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। देर रात में झमाझम बारिश होने की जानकारी दी गई है।

Monsoon 2024 heavy rain in Kannauj मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ दिन में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में अधिकतर बादल छाए हुए रहेंगे। तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 30 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। झमाझम बारिश भी हो सकती है। 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Published on:
29 Jul 2024 06:15 am
Also Read
View All

अगली खबर