कन्नौज

हंसते हुए हत्यारे ने पुलिस से कहा- पत्नी के साथ वो कर रहा था… इसलिए उतार दिया मौत के घाट

पत्नी से छेड़खानी करने पर पति ने किया ऐसा हाल, हंसते हुए पुलिस को बताई पूरी कहानी.
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 7:03 PM IST
Murderer
Murderer

कन्नौज. कन्नौज पुलिस ने 2 दिन पहले हुयी युवक की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। युवक की हत्या का कारण गांव में भीख मांगने वाले की पत्नी से जबरन अवैध सम्बन्ध बनाने की कोशिश बताया जा रहा है। पुलिस की स्वाट टीम को जांच में सच्चाई का पता चला, जिसके बाद टीम ने जंगल मे छिपे हत्याभियुक्त जोगी को गिरफ्तार कर लिया। हैरान कर वाला नजारा तो तब दिखा जब उसने हस्ते हुये हत्या किए जाने की बात कबूली।

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के बिकूपुर के नागेंद्र का शव दो दिन पहले पड़ोस के गांव के एक खेत में पड़ा मिला था। नागेंद्र गाजियाबाद का रहने वाला था। वह बचपन से ही ननिहाल में रह रहा था। रविवार से वह अचानक लापता हो गया था। खेत में मिली उसकी लाश पर चोट और गले मे फंदे के निशान थे। हत्या का आशंका पर कन्नौज एसपी ने स्वाट टीम को भी जांच में लगाया। स्वाट टीम की जांच में गांव के ही जोगी कमलेशनाथ का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक मृतक नागेंद्र जोगी की पत्नी को हमेशा परेशान करता था। कई बार जोगी ने उसे समझाया। जब नागेंद्र नहीं माना तब योजना बनाकर कमलेशनाथ ने उसकी हत्या कर दी।

सोमवार शाम को ग्रामीण खेतों की तरफ गए। देवपुर के पास एक युवक का शव खेत पर पड़ा देखा गया था। सूचना पाकर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कपड़ों की तलाश ली तो कुछ नहीं मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसकी शिनाख्त तीस वर्षीय नागेंद्र पुत्र प्रेम पाल के रूप में की। जानकारी में आया कि वह अपने नाना राम बहादुर चौहान निवासी बिकूपुर के घर पर रहता था। नागेंद्र गाजियाबाद के ग्राम पारपा का रहने वाला था। बचपन से वह ननिहाल में रहता था।

रविवार सुबह वह घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। ग्रामीणों ने उसे सिकंदरपुर निवासी कम? नाथ ?? जोगी के साथ देखा था। नागेंद्र के गले पर फंदे के निशान बने हुए पाए गए थे। मुंह से खून भी बहता मिला था। इससे उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई थी। शव के पास रुद्राक्ष की माला व लाठी भी पड़ी मिली थी।

कमलेशनाथ को नहीं है कोई मलाल-
पुलिस की गिरफ्त में आये कमलेशनाथ को हत्या किये जाने का कोई मलाल नहीं है। पूछे जाने पर उसने खुश होकर हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि नागेंद्र और उसने एक साथ शराब पी थी। शारब पीने के बाद वह मेरे घर आया और उसने मेरी पत्नी का हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी। इसी बात को लेकर हमने नागेंद्र की हत्या कर दी। यह बात उसने बिना किसी झिझक के मीडिया को हस्ते हस्ते बताई।

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू