कन्नौज

मां बेटियों की चोटें दर्शा रहीं पड़ोसी का कहर, स्कूल नहीं जा रही खौफजदा छात्राएं, लगाए आरोप

-कन्नौज जनपद में मां बेटियों के साथ युवक द्वारा बर्बरता का आरोप-मां बेटियों समेत पूरा परिवार भयभीत
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 7:01 PM IST
मां बेटियों की चोटें दर्शा रहीं पड़ोसी का कहर, स्कूल नहीं जा रही खौफजदा छात्राएं, लगाए आरोप
मां बेटियों की चोटें दर्शा रहीं पड़ोसी का कहर, स्कूल नहीं जा रही खौफजदा छात्राएं, लगाए आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. ठठिया इलाके के एक गांव में मां बेटियों पर युवक का ऐसा कहर बरसा कि पूरा परिवार दहशतजदा है। बावजूद पुलिस को मां बेटी के साथ हुई पिटाई के जख्म नही दिखाई दिए। आरोप है कि बुधवार को भी परिवार को न्याय देने की बजाय पुलिस मामले में खानापूरी करती रही। पुलिस की लापरवाही पर बेखौफ पड़ोसियों ने उन्हें दोबारा बेरहमी से पीटा। दरअसल कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र के गांव ग्यादीनपुरवा का मामला है। बीते सोमवार को सुबह गांव की रहने वाली छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक उस दौरान गांव का विनोद गली में बाइक लेकर खड़ा था।

जब छात्रा ने निकलने के लिए बाइक हटाने को कहा तो आरोपित ने उस पर हमला बोल दिया था। बचाने पहुंची मां व दो बहनों के साथ भी अभद्रता कर मारपीट की थी। भाई ने बताया कि उसकी उसकी तीन बहनें क्रमश: कक्षा छह, नौ व इंटरमीडिएट की छात्र हैं। उसने बताया कि विनोद की धमकियों की वजह से स्कूल खुलने के बावजूद घर से नहीं निकल रहीं। भयवश दोनो स्कूल नही जा रही हैं। बेटियों के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। बावजूद पुलिस छिटपुट घटना समझ रही है। भाई कपिल देव ने शिकायत की तो पुलिस ने उसे ही उल्टा डांटकर भगा दिया।

पुलिस बुधवार को दो और आरोपितों को पकड़ने का दावा कर रही है, जबकि मुख्य आरोपित विनोद कुमार का शांतिभंग में ही चालान कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह बाइक किनारे करने की बात कहने पर मां और उनकी तीन बेटियों को पड़ोसियों ने जमकर पीटा था। प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि बेटियों के भाई को बुलाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के भाई से तहरीर देने की बात कही है, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। पहले दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Published on: