कन्नौज

यादव, सेंगर, राजपूत था वाहनों पर लिखा, पुलिस ने काटा बड़ा चालान

कन्नौज में शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चार पहिया और दुपहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए।

less than 1 minute read
Jan 08, 2021
Bikes
Bikes

कन्नौज. कन्नौज में शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चार पहिया और दुपहिया वाहनों के कागजात चेक किए गए। साथ ही जातिसूचक लिखे वाहनों का चालान भी काटा गया। बीते दिनों सरकार की ओर से फरमान जारी होने के बाद से जिले में पहली बार जातिसूचक लिखे वाहनों पर कार्रवाई की गई।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा में एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर चार पहिया और दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने जहां वाहनों के कागजात चेक किए तो वहीं इस दौरान तीन बाइक ऐसी नजर आई जिनमें जातिसूचक शब्द यादव, राजपूत और सेंगर लिखे हुए थे। पुलिस ने इन बाइकों का चालान काटते हुए इनके चालकों से जाति लिखे जाने का कारण भी पूछा।

एसपी ने दिया बयान-

पुलिस टीम ने तेज गति से वाहन चलाने वाले युवकों पर भी नजर रखी। मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि यातायात नियमों के अंतर्गत आज चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें जातिसूचक लिखे वाहनों का चालान काटा गया है।

Published on:
08 Jan 2021 10:03 pm