कन्नौज

पुलिस अधिकारी ने रिश्वत में मांगा 5 किलो आलू, एसपी ने कर दिया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां चौकी इंचार्ज रामकृपाल ने एक दुकानदार से रिश्वत में आलू की मांग की। एसपी के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 8:12 PM IST
Police officer asked for 3 kg potatoes as bribe

कन्नौज के चौकी इंचार्ज ने ऐसी रिश्वत मांगी जिसे सुनकर सब हैरान रह जाएंगे। चौकी इंचार्ज ने रिश्वत में 5 किलो आलू की डिमांड की। रिश्वत में आलू मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर जांच शुरू करवा दी।

भावलपुर चौपुन्ना चौकी इंचार्ज रामकृपाल ने मांगा आलू

ये मामला सौरिख क्षेत्र के चौपुन्ना क्षेत्र का है। भावलपुर चौपुन्ना चौकी इंचार्ज रामकृपाल का पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में चौकी इंचार्ज एक सब्जी बेचने वाले से 5 किलो आलू रिश्वत के रूप में मांगते दिख रहे हैं।

दुकानदार ने जताई असमर्थता

सब्जी व्यापारी दारोगा के डिमांड को पूरा करने में असमर्थ था। उसने कहा कि साहब हम काफी दिनों से परेशान हैं। बहुत नुकसान हो चुका है और धंधा बहुत मंदा चल रहा है। हम नहीं कर सकते। इसके बाद पुलिसकर्मी ने कहा कि अपने मामले में अपनी जमानत का इंतजाम करवा लेना इतनी छोटी सी बात तुमसे पूरी नहीं हो पाती। सब्जी व्यापारी डरकर बोला कि साहब 5 किलो तो नहीं, 2 किलो आलू ले लीजिए। सौदा 2 किलो पर तय हुआ तो चौकी इंचार्ज ने कहा कि अब तुम्हारा मामला निपट जाएगा।

एसपी ने किया सस्पेंड

पीड़ित ने चौकी इंचार्ज की कॉल रिकार्डिंग कर ली। कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई तो मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने जांच टीम गठित की जिसमें चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए। एसपी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल सस्पेंड करते हुए उनके ऊपर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिया।

Updated on:
10 Aug 2024, 8:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू