कन्नौज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लूट की खुली पोल, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाहित जोड़ों के दोबारा फेरे लेने के मामलों ने प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोल दी
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2018, 11:49 AM IST
kannauj
kannauj

कन्नौज. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाहित जोड़ों के दोबारा फेरे लेने के मामलों ने प्रशासन की कार्यशैली की पोल खोल दी। रातोंरात हुई जांच में ब्लाक प्रशासन ने उन लोगों से दान का सामान भी वापस मंगवा लिया। जांच रिपोर्ट में मामला सच पाए जाने पर दोनों ग्राम पंचायत सचिव सरवन कुमार व मुकेश कटियार को निलंबित कर दिया गया और धोखाधड़ी के आरोप में दोनों सचिवों सहित 6 लोगों के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लाक स्तरीय कराए गए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में धांधली की पोल खुलकर सामने आ गई। इसमें 102 जोड़ों के विवाह में 79 सामूहिक विवाह ही हो सके थे। नौ जोड़े शाम को पांडाल में पहुंचे तो उनके भी फेरे कराए गए।

88 विवाह में तीन विवाहित जोड़े को भी फेरे दिलाए गए थे। इसकी हकीकत सामने आने पर ब्लाक प्रशासन ने रातोंरात जांच कराई। इसके बाद अपात्रों के घरों से दान का सामान भी वापस मंगवा लिया। इसके साथ ही उनके खातों से धनराशि भी वापस लेने की बात कही। ब्लाक क्षेत्र के ड्योढ़ा ग्राम पंचायत के वद्धापुर्वा, छेड़ीपुर्वा व फुलवारी ग्राम पंचायत के कल्यापुर्वा गांव के विवाहित जोड़ों ने रुपये के लालच में दोबारा फेरे ले लिए।

प्रदेश सरकार की सबसे महत्वकांशी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली करने वाले दो ग्रामपंचायत सचिवों को डीएम ने निलम्बित कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है, बताया जा रहा उमर्दा विकास खंड में आयोजित सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तीन ऐसे जोड़ों का विवाह कराया गया जो पहले से ही शादी शुदा थे,लोगों की शिकायत करने पर डीएम रवींद्र कुमार ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में मामला सच पाए जाने पर दोनों ग्राम पंचायत सचिव सरवन कुमार व मुकेश कटियार को निलंबित कर दिया और धोखाधड़ी के आरोप में दोनों सचिवों सहित 6 लोगों के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली धोखधड़ी बर्दास्त नहीं होगी। गलत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: