कन्नौज

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Shivpal Singh in Kannauj: कन्नौज में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेईमानी से सत्ता में है। वोट चोरी और भगवान राम के चढ़ावे की भी चोरी की है।
2 min read
शिवपाल सिंह यादव, फोटो सोर्स- X शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव, फोटो सोर्स- X शिवपाल सिंह यादव

Shivpal Singh Yadav Kannauj visit: कन्नौज में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी किसी से नहीं डरी है। बीजेपी बेईमानी से सत्ता में है, वोट चोरी, भगवान राम के चढ़ावे में चोरी की घटना का उजागर हो चुकी है। समाजवादी पार्टी चोरों से डरने वाली नहीं है। कन्नौज को लोहिया, अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी की कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पुर्ण बहुमत में सरकार बनाएंगी। शिवपाल सिंह यादव कन्नौज दौरे आए थे। जहां उन्होंने भागवत कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इंडिया गठबंधन को मिलेगी सफलता

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन में और सीटों का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ बीजेपी को हराएगी। पंचायत चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी चुनाव समय से होने चाहिए। बीजेपी बेईमानी के चक्कर में चुनाव टाल रही है। पूरे देश में बेईमानी के खिलाफ आंदोलन हो रहा है। चुनाव आयोग के खिलाफ भी जनता सड़क पर है।

सभी चुनाव समय से होने चाहिए

जनगणना के संबंध में पूछे गए गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी तक जनगणना में किसी को कोई परेशानी नहीं होती थी। प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल के टीचर घर-घर जाकर वोट बढ़ा लेते थे। लेकिन बेईमानी के लिए बीजेपी ने पूरे देश के अधिकारियों को लगा दिया है। जनता इस बेइमानी को रोकना चाहती है।

जनगणना के बाद आरक्षण घोषित हो

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनगणना पूरी होने के बाद आरक्षण दिया जाए। 14 साल से सरकार ने कुछ नहीं किया। समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के बैनर तले बीजेपी को हटाएगी। सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा।

इंडिया गठबंधन आएगी सरकार में

आगामी विधानसभा चुनाव में कितने सीटों पर जीत मिल रही है के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आंकड़ा नहीं दे पाएंगे, लेकिन दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगी। क्या समाजवादी पार्टी का भी झुकाव भी धर्म और आस्था की तरफ हो रहा है के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह लोहिया, अखिलेश यादव, समाजवादियों की कर्मभूमि है। यहां और अयोध्या में पूजा पाठ हो रही है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने का अधिकार सभी को है। जीतने वाले को ही टिकट दिया जाएगा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Updated on:
06 Oct 2026 03:33 pm
Published on:
06 Oct 2026 03:33 pm