
UP weather alert, Kannauj Heavy rain in today कन्नौज में दोपहर में आज झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अगस्त को जमकर बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 19 अगस्त तक कभी छुटपुट तो कभी जोरदार बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बीच-बीच में निकलने वाली तेज धूप से उमस बढ़ाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबादी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 62 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 90 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 82 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। देर रात भी बारिश होने की जानकारी मिल रही है। 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह से ही बारिश होने का अनुमान है। दिन में 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त का तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। 46 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 17 अगस्त रविवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 51 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 18 अगस्त का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 62 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 19 अगस्त का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 46 प्रतिशत बारिश हो सकती है।