अगस्त महीने की दूसरी लंबी छुट्टी 14 अगस्त से हो रही है। बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार 14 अगस्त को चेहल्लुम की छुट्टी घोषित है। इसके बाद 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा और 16 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी हो रही है। इस प्रकार 16 अगस्त गुरुवार से शुरू होने वाली छुट्टी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक लगातार है। 17 अगस्त सोमवार को ही सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज खुलेंगे। जबकि बैंकों में 15 अगस्त से छुट्टी है। 17 अगस्त सोमवार से फिर कामकाज शुरू होगा।