कन्नौज

Weather alert: 8 अप्रैल को आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम होगा तूफानी

Dtormy Weather alert, New western disturbance coming on 8 April आईएमडी मौसम विभाग में एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार 8 अप्रैल को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Apr 03, 2025

Dtormy Weather alert, New western disturbance coming on 8 April मौसम विभाग में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। जो 8 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है। जिसका असर मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। कानपुर मंडल के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। कन्नौज में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 4 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों के आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published on:
03 Apr 2025 05:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर