कन्नौज

5 लाख नहीं 7 लाख दहेज चाहिए और तोड़ दिया रिश्ता, पिता की हालात देख बेटी फांसी पर झूली

girl commits suicide: कन्नौज में पहले 5 लाख और फिर 2 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। जिससे तनाव में आई युवती ने फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दे दी।

2 min read
Mar 19, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

22-year-old girl commits suicide: कन्नौज में शादी तय होने के बाद लड़का पक्ष ज्यादा दहेज की मांग की। जिसे बेटी का पिता नहीं दे पाया। इस पर लड़के वालों ने तय रिश्ता तोड़ दिया। शादी टूटने से लड़की तनाव में आ गई और उसने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने फांसी पर लटक अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

5 लाख रुपए में तय हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 22 वर्षीय सुमन पुत्री मनोज कुमार ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी पुत्री सुमन के साथ दो माह पहले सुमित कुमार पुत्र राम बहादुर राजपूत निवासी चौतराहार थाना तालग्राम जिला कन्नौज के साथ सगाई हुई थी। 26 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार 5 लाख नगद और उपहार दिया था। लेकिन अब नगद और उपहार से खुश नहीं हैं।

2 लाख रुपए और मांगे गए

मनोज कुमार ने कहा कि अब लड़के वाले कह रहे हैं कि दहेज कम है। 2 लाख रुपए और दीजिए। इस पर जब उन्होंने कहा कि अब उनकी सामर्थ्य नहीं है कि वह दो लाख रुपए दे सकें। इस पर लड़के पक्ष ने कहा कि दो लाख दो तभी शादी होगी। यह कह कर उन्होंने शादी तोड़ दी।

शादी टूटने से बेटी तनाव में आई

अपने शकायती पत्र में उन्होंने बताया कि शादी से इनकार करने के बाद उनकी बेटी तनाव में आ गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर