कन्नौज

भैया दूज पर भीड़ के चलते बस में खिड़की से घुसने को मजबूर महिलाएं

भीड़ के चलते बस में सफर करने के लिए महिलाएं बस की खिड़की से घुसती नजर आई और तो और इस बीच लोग कोरोना के खौफ से बेखौफ नजर आए
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2020, 11:25 AM IST
भैया दूज पर भीड़ के चलते बस में खिड़की से घुसने को मजबूर महिलाएं
भैया दूज पर भीड़ के चलते बस में खिड़की से घुसने को मजबूर महिलाएं

कन्नौज. कन्नौज में भाई दूज पर उमड़ी भीड़ के चलते एक अजब गजब नजारा दिखाई पड़ा। जहां एक ओर बस अड्डे पर जबरदस्त भीड़ दिखाई पड़ी तो वहीं भीड़ के चलते बस में सफर करने के लिए महिलाएं बस की खिड़की से घुसती नजर आई और तो और इस बीच लोग कोरोना के खौफ से बेखौफ नजर आए।

बस में काफी भीड़

कन्नौज बस स्टैंड से लखनऊ, कानपुर, हरदोई औरैया, इटावा, दिल्ली और फर्रुखाबाद के लिए सैकड़ों बस यहां से रोजाना गुजरती है, जिसमें 50 बस कन्नौज डिपो की है। लेकिन आज भाईदूज पर इन बसों में काफी भीड़ उमड़ती नजर आई। भीड़ के चलते महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफर करने के लिए महिलाओं को जब गेट से अंदर जाने को नहीं मिला तो वह जान जोखिम में डालकर बस की खिड़की के जरिए अंदर घुसती नजर आई।

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू