कन्नौज

युवक की सिर कूंचकर हत्या, पत्‍थर से चेहरे को बिगाड़ा, कन्नौज में खेत में पड़ा मिला शव

Kannauj Sachin Murder Case: कानपुर पहुंचने के बाद लापता हुए युवक का शव खेत में मिला। चेहरे और सिर पर ईंटों से वार के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Jun 22, 2026
crime news woman found dead

Kannauj Love affair: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के लीलापुरवा में प्रेम-प्रसंग में युवक की ईंटों से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सचिन जाटव के रूप में हुई है। उसका शव रविवार सुबह लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर एक मक्के के खेत के किनारे खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दिल्‍ली से घर लौट रहा था सचिन

सचिन दिल्ली में एक जूता-चप्पल निर्माण कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को उसने अपनी मां रन्नो देवी को फोन कर बताया था कि शनिवार को घर आएगा। मां ने बेटे के लिए खाना बनाया, शाम ढली, रात गई, लेकिन सचिन नहीं आया। फोन भी बंद था। रविवार की सुबह जब लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर एक मक्के के खेत के किनारे खून से लथपथ शव मिला।

हत्या की बर्बरता ने सबको हिलाया

सचिन के दोनों हाथ और मुंह बंधे हुए थे। सिर और चेहरे पर ईंटों से बेरहमी से वार किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि सिर और चेहरे पर कुल 15 वार किए गए थे। परिजनों का मानना है कि हमलावरों ने पहचान छुपाने के लिए जानबूझकर चेहरे को बिगाड़ दिया है। सचिन के पास से मोबाइल, नकदी, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी गायब थे।

प्रेम-विवाद में हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि सचिन का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसे उस युवती के परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हो चुका था, जिसके बाद मानीमऊ चौकी पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था। तब परिवार ने विवाद बढ़ने की आशंका में सचिन को दिल्ली भेज दिया था।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कुलवीर सिंह और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने खून और मिट्टी के नमूने एकत्र किए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। सचिन का मोबाइल अभी भी नहीं मिला है, जिसे खोजना पुलिस के लिए एक अहम सुराग बन सकता है।

हत्या के आरोप गांव के लोगों पर होने से लीलापुरवा में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था सचिन

सचिन मझले भाई के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। बड़ा भाई सुधीर गांव में रहकर शटरिंग का काम करता है और उसका विवाह हो चुका है। सचिन व मझले भाई नीरज का अभी विवाह नहीं हुआ था। परिजन ने गांव में लड़ाई झगड़ा व रंजिश बढ़ने के चलते सचिन को दिल्ली भेज दिया था

Updated on:
22 Jun 2026 12:45 pm
Published on:
22 Jun 2026 12:05 am
Also Read
View All