कानपुर

सर्वे के बाद ओईएफ के खाते में मिली 10 करोड़ की टैक्स चोरी

टीडीएस कटौती में खामी पर अब ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रियां आयकर विभाग के निशाने पर हैं. आयकर अफसरों ने बुधवार को फूलबाग स्‍थित ऑर्डिनेंस इक्‍यूपमेंट फैक्‍ट्री (ओईएफ) में सर्वे किया तो यहां भी तमाम तरह की अनियमितताएं सामने आईं.
2 min read
Oct 19, 2018
Kanpur
सर्वे के बाद ओईएफ के खाते में मिली 10 करोड़ की टैक्स चोरी

कानपुर। टीडीएस कटौती में खामी पर अब ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्रियां आयकर विभाग के निशाने पर हैं. आयकर अफसरों ने बुधवार को फूलबाग स्‍थित ऑर्डिनेंस इक्‍यूपमेंट फैक्‍ट्री (ओईएफ) में सर्वे किया तो यहां भी तमाम तरह की अनियमितताएं सामने आईं. अफसरों ने आठ से 10 करोड़ रुपए टैक्‍स चोरी की बात कही है. इसको लेकर माना ये भी जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद यह रकम और बढ़ सकती है. आयकर अफसरों ने ओईएफ के महाप्रबंधक को समन जारी कर सोमवार को कार्यालय तलब किया है.

ऐसी मिली है जानकारी
आयकर आयुक्‍त मनीष मिश्रा को ओईएफ में टीडीएस कटौती संबंधी अनियमितताओं की सूचनाएं मिल रही थीं. अपर आयकर आयुक्‍त एके श्रीवास्‍तव ने बीते कई सालों से रिटर्न की स्‍थिति देखी तो पता चला कि भारी भरकम ऑर्डर मिलने के बाद भी वेंडरों के भुगतान से टीडीएस की कटौती नहीं की जा रही थी.

शुरू की जांच
इतना सब मालूम पड़ने के बाद दोनों अफसरों के निर्देश पर बुधवार को अफसरों की टीम की ओर से यहां जांच शुरू की गई. जांच के बाद पता चला कि वेतन को छोड़कर किसी भी मद में टीडीएस बिल्‍कुल भी नहीं काटा जा रहा था. इतना ही नहीं, शुरुआती जांच में ही आठ से दस करोड़ की टैक्‍स चोरी सामने आई. इस पर अफसरों ने बीते साल का रिकॉर्ड तलब किया है. बता दें कि इस जांच टीम में सहायक आयकर आयुक्‍त राघवेंद्र सिंह, आयकर अधिकारी राजेश तिवारी, वीके त्रिपाठी, अनुराग वाजपेयी, एसके निगम, अवधेश गुप्‍ता और राजेंद्र कुमार रहे.

ओइएफ कर्मियों के हाथ आया बोनस
ओईएफ कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन काफी लकी साबित हुआ. कारण बना इस दिन उनको मिलने वाला बोनस. ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेयी ने बताया कि दशहरे के पहले बोनस के लिए राष्‍ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के महामंत्री आर श्रीनिवासन ने आयुध निर्माण बोर्ड के महानिदेशक को पत्र भेजा था. इसके बाद बोर्ड ने आदेश जारी किए थे.

Updated on:
19 Oct 2018 11:47 am
Published on:
19 Oct 2018 11:47 am