
केडीए का रिकॉर्ड रूम होगा अब ‘तीसरी नजर’ की ज़द में
कानपुर। केडीए से एक के बाद एक फाइलों के गायब होने से रिकॉर्ड रूम पर पहरा फाइनली बढ़ा दिया गया है. इस क्रम में बताया गया है कि अब रिकॉर्ड रूम में हर फाइल पर तीसरी नजर रहेगी. रिकॉर्ड रूम के अंदर और बाहर दोनों तरफ़ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके बाद रिकार्ड रूम से ली जाने वाली फाइलों की अब कम्प्यूटराइज एंट्री होगी. इसके साथ ही फाइल उठाने वाले कर्मी को अपना थम्ब इंप्रेशन (अंगूठे का निशान) भी देना होगा.
ऐसी मिली है जानकारी
आपको बता दें कि केडीए का रिकार्ड रूम ग्राउंड फ्लोर पर हैं. इसमें प्रॉपर्टी सेल, मैप, एनफोर्समेंट, प्रॉपर्टी, इंजीनियरिंग आदि की फाइलें रखी हैं, पर जब जांच के लिए अधिकारी फाइलें मंगाते हैं, तो उसका अता-पता नहीं होता है. कुछ समय पहले 10 प्लॉटों की फर्जी कागजों के जरिए एलॉटमेंट व रजिस्ट्री की जांच के मामले में भी ऐसा हुआ. इससे पहले भी किदवई नगर, पनकी में फर्जी कागजातों के रजिस्ट्री के मामले भी सामने आ चुके हैं. इधर रेलवे ने निराला स्थित अपनी लगभग 100 एकड़ भूमि का हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भू परिवर्तन कराने की तो अप्लीकेशन दी तो उसकी भी फाइल नहीं मिली. इससे पहले पराग डेयरी का मैप पास नहीं हो पा रहा है.
कस दिया है शिकंजा
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केडीए अधिकारियों ने रिकॉर्ड रूम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. केडीए वीसी किंजल ने गार्ड के अलावा रिकॉर्ड रूम के अंदर और बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी टीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया. कोई बाहरी व्यक्ति रिकॉर्ड रूम में न जा सकेगा. इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम में हर फाइल की कम्प्यूटराइज एंट्री के साथ फाइल रिसीव का थम्ब इंप्रेशन भी अनिवार्य कर दिया.
ऐसा भी होगा नियम
यही नहीं रिकार्ड रूम से ली गई फाइल को लंबे समय तक कोई कर्मचारी रख नहीं सकेगा. इसको लेकर केडीए सेक्रेटरी केपी सिंह ने ज्वाइंट सेक्रेटरी केके सिंह, एक्सईएन अतुल मिश्रा आदि रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा, बॉयोमैट्रिक मशीन आदि व्यवस्थाएं करने को कहा है.
होंगी ऐसी व्यवस्थाएं
सबसे पहले तो रिकॉर्ड रूम के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरा लगेगा. इसके अलावा रिकॉर्ड रूम की हर फाइल का मूवमेंट कम्प्यूटर पर दर्ज होगा. फाइल रिसीव करने वालों का बॉयोमैट्रिक सिस्टम से थम्ब इंप्रेशन होगा. रिकॉर्ड रूम से ली गई फाइल क्लर्क आदि के पास केवल दो महीने ही रहेगी. दो महीने से ज्यादा समय होने पर फाइल री-इश्यू करानी पड़ेगी. रिकॉर्ड रूम में कर्मचारी के अलावा बाहरी व्यक्तियों के लिए प्रवेश नहीं होगा. रिकॉर्ड रूम में हर समय केडीए का गार्ड तैनात रहेगा. रिकॉर्ड रूम में तीन और कर्मी तैनात किए जाएंगे.
Published on:
18 Oct 2018 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
