कानपुर

11 IPS का तबादला: हरीश चंदर बने पुलिस उपमहानिरीक्षक, जोगेंदर कुमार पुलिस आयुक्त प्रयागराज

11 IPS transferred उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक जोगेंदर कुमार को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। देखें स्थानांतरण सूची-
2 min read
May 11, 2025
पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर और पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेंदर कुमार

11 IPS transferred उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर जोगेंदर कुमार को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही अपर पुलिस आयुक्त कानपुर हरीश चंदर को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर के पद पर भेजा गया है। आज 11 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जो इस प्रकार है।

उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ के पद पर भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त के पद पर कानपुर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस महानिदेशक सुरक्षा मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर भेजे गए उपेंद्र कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ बनाए गए

इसी के साथ अपर पुलिस आयुक्त आगरा संजीव त्यागी को पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ प्रदीप गुप्ता को पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसएफ के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ भेजा गया है।

अमित कुमार (II) को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक

पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर रामबदन सिंह को अपर पुलिस आयुक्त आगरा के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक्स लखनऊ रमेश प्रसाद गुप्ता को सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद अमित कुमार सेकंड को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने यह आदेश जारी किया है।

Published on:
11 May 2025 06:36 pm