18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर डिप्टी CM का सख्त बयान, कहा- गलत करने वाला सुख नहीं भोग सकता, हनुमान जी सब ठीक करेंगे

कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर दानपात्र (Ram Mandir Donation Theft) में हुए गबन मामले पर बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गलत तरीके से पैसा लेने वाला उसका सुख नहीं भोग सकता।

2 min read
Google source verification
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya

पत्रकारों से वार्ता करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो- पत्रिका)

Keshav Prasad Maurya Statement:कानपुर नगर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि दानपात्र का पैसा जिसने भी गलत तरीके से लिया है, वह उसका सुख नहीं भोग सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपने कर्मों का फल अवश्य भोगते हैं और हनुमान जी सब ठीक करेंगे। डिप्टी सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच चल रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

FIR की जरूरत जांच के बाद तय होगी

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और एफआईआर दर्ज करने या न करने का निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सपा सांसदों को लेकर बड़ा दावा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि सपा के 25–26 सांसद टूटने के लिए तैयार हैं और 2027 में पार्टी खुद ही कमजोर होकर बिखर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार किसी को तोड़ने का काम नहीं कर रही, बल्कि जनता और परिस्थितियां खुद बदलाव ला रही हैं। इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक डर और भ्रम फैलाने वाला बयान बताया है, जबकि समर्थक इसे राजनीतिक वास्तविकता का संकेत बता रहे हैं।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे, विकास का दावा

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही हैं और भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है।