3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News: बाइक से आए, घर में घुसे और किचन में कर दिया बंद, फिर लाखों का माल लेकर हुए फरार

Kanpur Loot Case:कानपुर के चकेरी स्थित श्यामनगर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश घर में घुसे। महिला और किशोर को किचन में बंद कर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो पत्रिका

Kanpur Robbery: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद 45 वर्षीय रचना तथा 17 वर्षीय किशोर देवांश को किचन में बंद कर नकदी और आभूषण समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घरेलू सहायिका के आने पर खुला वारदात का राज

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बदमाश घर में घुसे और महिला व किशोर को किचन में बंद कर पूरे घर की तलाशी ली।वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद घरेलू सहायिका घर पहुंची तो उसने दोनों को किचन से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।आरोप है कि बदमाश घर से करीब आठ लाख रुपये मूल्य की नकदी और आभूषण ले गए हैं। इनमें कुछ कृत्रिम आभूषण भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस चोरी गए सामान के वास्तविक मूल्य और विवरण का सत्यापन कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसीपी, एडीसीपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिंगरप्रिंट सहित अन्य फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के दौरान गंभीर मारपीट नहीं हुई। केवल किशोर के हाथ में हल्की चोट होने की जानकारी मिली है।

कई टीमें गठित, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।