कानपुर

कानपुर में अक्षरा और मोनालिसा का रोड शो, बोलीं- रिकार्ड वोटों से जीतेंगे रमेश अवस्थी

Ramesh Awasthi-Akshara Singh Road Show: कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और मोनालिसा ने रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

2 min read
May 08, 2024

Ramesh Awasthi- Akshara Singh Road Show: बीजेपी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी के प्रचार में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मोनालिसा कानपुर पहुंची। अभिनेत्रियों को देखने के लिए रिकार्ड संख्या में लोग पहुंचे। पार्टी का दावा है कि करीब 6 किलोमीटर लम्बा ये रोड शो था। इसकी शुरुआत काली मठिया हुई।

दोनों अभिनेत्रियों ने पूरे रोड शो में कमल फूल का निशान पकड़े रखा। अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए युवाओं में उत्साह दिखा। काली मठिया चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने पुष्पवर्षा की। मोनालिसा को देखने के लिए युवाओं के साथ-साथ महिलाओं में भी उत्सुकता दिखाई दे रही थी। इस दौरान उन्होंने काली देवी मंदिर के सामने मां काली का हाथ जोड़कर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

रोड शो गल्ला मंडी, चंदेल चौराहा, विजय नगर, डबल पुलिया, गोपाला चौराहा, छठ पूजा स्थल, नमक फैक्ट्री चौराहा काकादेव, एकता चौराहा, रावतपुर बाजार,राम लला मंदिर, पाथा माई मंदिर से होते हुए मसवानपुर सराय पहुंचा।

अक्षरा और मोना‌लिसा ने मोदी-योगी की जोड़ी को बताया असली सुपरस्टार


इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए अक्षरा और मोनालिसा ने कहा कि पिछले 10 सालों में बहुत अच्छे काम हुए हैं। मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। बीजेपी सरकार आने के बाद काफी परिवर्तन आया है। एक सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा कि उनका परिवार पहले से ही बीजेपी के साथ जुड़ा है। उन्होंने लोगों से रमेश अवस्थी को भारी मतों से जिताने की अपील की और बोलीं कि रमेश अवस्थी कानपुर के लिए अच्छा करेंगे।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हू. कानपुर शहर सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि अपने आप में एक प्यार है और जो भी यहां आता है वह इस प्यार का मुरीद हो जाता है। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा यकीन है, कि भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी जनता के हित में काफी अच्छे से काम करेंगे। अक्षरा सिंह ने कहा, "मैं खुद एक महिला होकर भाजपा की नीतियों से काफी ज्यादा प्रभावित हूं और मैं इस सरकार में खुद को भी काफी ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं।"

उन्होंने कहा, "अबकी बार 400 के पार का नारा जमकर चल रहा है और जनता भी इस नारे को काफी ज्यादा पसंद कर रही है। इस बार फिर से कमल का फूल खिलने जा रहा है और अपार बहुमत से दिल्ली में मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सनातन संस्कृति को अपमानित करने वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं की जमानत जब्त करानी है।"

Also Read
View All

अगली खबर