13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Weather Update: तेज धूप, तेज हवाएं और बढ़ता तापमान…मौसम विशेषज्ञ ने दी बड़ी चेतावनी

Kanpur Weather :कानपुर मंडल सहित मध्य यूपी में तेज धूप और बढ़ती हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और गर्मी का असर बढ़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर। कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में अब मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। आज से तेज धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों डॉ. यस. एन. सुनील पांडेय के अनुसार दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ेगा और लोगों को दोपहर में तेज तपिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है, लेकिन इससे मौसम में राहत मिलने की उम्मीद कम है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान साफ रहने और हवाओं की दिशा बदलने से आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

धूप और हवाओं से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की रफ्तार फिर तेज होने जा रही है। दोपहर के समय हवा की गति 1 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साफ आसमान के कारण धूप तेज होगी और गर्मी का असर पहले से ज्यादा महसूस होगा। आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इससे लोगों को सुबह और रात में भी हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी का असर फसलों पर पड़ सकता है, इसलिए सिंचाई और नमी बनाए रखना जरूरी है। फिलहाल कानपुर मंडल में केवल बादलों की आवाजाही की संभावना है। अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक