12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda News:मंडप सजा, बारात पहुंची… फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बिना फेरे ही लौट गई बारात?

Dowry Demand Wedding :बांदा में शादी के दिन दहेज में कार की मांग को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने अतिरिक्त मांग मानने से इनकार कर दिया, जिससे शादी टूट गई और बारात बिना फेरे लौट गई।

2 min read
Google source verification

बांदा जिले में दहेज की मांग के कारण एक शादी ऐन वक्त पर टूट गई। शादी के दिन अचानक कार की मांग सामने आने पर दुल्हन पक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए विवाह से साफ इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा और अंत में बारात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

शादी की तैयारियों के बीच अचानक सामने आई कार की मांग

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह कस्बे के एक युवक के साथ तय हुआ था। बुधवार को कस्बे के राज नगर स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम रखा गया था। तय समय के अनुसार सभी रस्में चल रही थीं और दोनों परिवारों के लोग शादी की खुशियों में शामिल थे।इसी बीच शादी के दिन ही वर पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग रख दी गई। अचानक सामने आई इस मांग से दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। परिवार के लोगों ने साफ कहा कि तिलक के समय जो भी दान-दहेज तय हुआ था, वह पहले ही दे दिया गया है और अब किसी भी तरह की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं की जाएगी।

दहेज की मांग पर अड़ा विवाद, दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इनकार

कार की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग को गलत बताते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब पहले से तय सामान दे दिया गया है तो अब नई मांग रखना अनुचित है।

देर शाम जब बारात मैरिज हॉल पहुंची तो दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ा रहा। बारातियों और रिश्तेदारों के सामने ही साफ कर दिया गया कि दहेज की मांग पूरी किए बिना शादी नहीं होगी।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन पक्ष ने अपना निर्णय नहीं बदला।

पुलिस की मौजूदगी में लौटी बारात

पुलिस के सामने बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार बिना किसी वैवाहिक कार्यक्रम के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।अतर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

#Rashifal-2025में अब तक