5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: होली के रंग पड़े फीके, पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Kanpur Suicide Case:होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब पारिवारिक कलह से आहत एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित नगरा गांव में होली त्योहार के दूसरे दिन खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। घर के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खेत से लौटे परिजनों ने देखा शव -

जानकारी के मुताबिक, नगरा गांव निवासी भानुप्रताप (ई-रिक्शा चालक) की पत्नी सोनी (28) घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य सुबह खेतों में काम करने के लिए निकल गए थे।इस दौरान जब ससुर देशराज घर वापस लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सोनी का शव पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। जिसे देख घर में कोहराम मच गया। वही पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

#Rashifal-2025में अब तक