कानपुर

अभी-अभी आया अलर्ट: अगले 3 घंटे में इन जिलों में होगी आफत की बारिश, गिरेगी आकाशीय बिजली

Alert just arrived, next 3 hours, these districts face heavy rainfall मौसम विभाग उसने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी है।

2 min read
Sep 02, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

मौसम विभाग ने कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आदि चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 8.14 पर इस संबंध में लोगों को मैसेज देकर अलर्ट किया गया है। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को भी दिन में बादल गरजने के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई है। देर रात भी बौछारें गिर सकती हैं। आगामी मंगलवार तक को भी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात बादल करने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।‌ लोगों को खुले स्थान पर न जाने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा कानपुर में तीन सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 6 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 4 सितंबर का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 5 सितंबर का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 62‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार 6 सितंबर का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है‌। 53 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 9 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 7 सितंबर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री है। न्यूनतम 26 जनवरी रहने का अनुमान है। 53 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 8 सितंबर का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 9 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Updated on:
02 Sept 2025 09:14 pm
Published on:
02 Sept 2025 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर