कानपुर

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य पृथ्वी के बहुत करीब: मौसम वैज्ञानिक का अनुमान टूट सकता है तापमान का रिकॉर्ड

Alert of severe heat from May 25 मौसम वैज्ञानिकों ने रोहिणी नक्षत्र में भीषण गर्मी पढ़ने का कारण बताया है। जिनके अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्य पृथ्वी के बहुत करीब आ जाता है। जिससे तापमान का रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना है।

2 min read
May 20, 2025

Alert of severe heat from May 25 सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। जो 8 जून तक चलेगा। इन 15 दिनों में जमकर गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र नौतपा के समय सूर्य पृथ्वी के बहुत ही करीब आ जाते हैं। जिससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है। जो तीव्र प्रभाव डालते हैं। ज्योतिषाचार्य के हवाले से उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र का देव शुक्र होता है और सूर्य के शत्रु नक्षत्र के रूप में माने जाते हैं। यही कारण है कि सूर्य और शुक्र जब एक साथ आते हैं तो गर्मी भीषण पड़ती है। सीएसए कानपुर के अनुसार देश में 19 मई को बांदा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहेगा।

कैसा रहेगा कानपुर में 21 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बदलों की आवाजाही आई बनी रहेगी। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर