21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:मां-बेटों का ‘नशे का फैमिली नेटवर्क’ ध्वस्त, पुड़िया बनाकर करते थे सप्लाई

Drug trafficking racket:कानपुर में ऑपरेशन व्हाइट पावडर के तहत पुलिस ने मां और उसके दो बेटों को मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार किया। गांजा, चरस और नकदी बरामद हुई। तीनों लंबे समय से पुड़िया बनाकर नशे का कारोबार चला रहे थे।

2 min read
Google source verification

मां-बेटों का नशे का नेटवर्क बेनकाब

Operation White Powder:कानपुर में ‘ऑपरेशन व्हाइट पावडर’ के तहत कल्याणपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों—मां और उसके दो बेटों—को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से करीब आधा किलो चरस, सवा दो किलो गांजा और 8,910 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

अलग-अलग टीमों ने एक साथ मारा छापा

प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा इंक्लेव के पास छापेमारी कर अनीता सोनकर और उसके बेटे कौशल सोनकर को 2 किलो 236 ग्राम गांजा और नकदी के साथ दबोच लिया। वहीं, दूसरी टीम ने बारासिरोही नहर के पास एल्डिको के पीछे से अनीता के दूसरे बेटे सूरज सोनकर उर्फ सूरज नाटा को 516 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।

पुड़िया बनाकर 200 रुपये में बेचते थे गांजा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों मिलकर गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 200 रुपये में बेचते थे। नकद के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट भी स्वीकार किया जाता था। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।वही जांच के दौरान अनीता सोनकर के बैंक खाते में करीब दो लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह धनराशि अवैध कारोबार से अर्जित की गई है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, भेजे गए जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अनीता के खिलाफ एक, सूरज पर तीन और कौशल के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।