
कानपुर की इस घटना ने सबको चौंका दिया
Kanpur Crime News: कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र के पनौरी गांव में एक दुखद घटना घटी है। यहां एक महिला ने देर रात अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली। उसका पति बगल में सो रहा था, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। जब सुबह तड़के उनका छोटा बेटा रोने लगा, तब पति की नींद खुली। पत्नी को कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लाइट जलाकर देखा तो पत्नी का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। पति के होश उड़ गए। पति ने तुरंत 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नर्वल थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
मृतका की पहचान राधा सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पति दीपक सिंह प्राइवेट कंपनी में कर्मी हैं। परिवार में एक छोटा बेटा गौरविक भी है। दीपक सिंह ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शनिवार की रात को दीपक के ताऊजी के बेटे मोहित की शादी की सालगिरह थी। पूरे परिवार ने देर रात तक पार्टी मनाई और घर लौटे। रात करीब 1 बजे दीपक, उनकी पत्नी राधा और बेटा गौरविक एक ही कमरे में सो गए।
देर रात को राधा उठी और उसमे अपनी साड़ी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब बेटा रोया तो दीपक जागा। उसने पत्नी को कई बार बुलाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। लाइट जलाकर देखने पर वे स्तब्ध रह गए। परिजनों ने फौरन पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी पड़ताल की। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। किसी ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।
पुलिस ने बताया कि अगर परिवार के किसी सदस्य या मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलती है या आरोप लगते हैं, तो पूरी जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी। अभी तक आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। यह घटना पूरे इलाके में सदमे की लहर पैदा कर गई है। परिवार अभी सदमे में है और बेटे की देखभाल कर रहा है। पुलिस शव परीक्षण रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
Updated on:
20 Apr 2026 08:24 am
Published on:
20 Apr 2026 08:24 am
