कानपुर

‘अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ेंगे’, अनुप्रिया पटेल बोलीं- विपक्ष को संवैधानिक पदों पर हमला करने की आदत

Anupriya Patel Statement: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर संवैधानिक पदों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को 2027 में हार का अंदाजा है और NDA गठबंधन लगातार जीत दर्ज करेगा।
less than 1 minute read
• •
Sep 26, 2026
UP News
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (ANI Photo)

Uttar Pradesh Election 2027: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। कानपुर में उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर हमला करना विपक्ष की आदत बन गई है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को चुनाव में अपनी हार का अंदाजा पहले ही हो गया है, इसलिए वह अभी से हार के बहाने तलाश रहा है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विपक्ष चुनाव के बाद अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी में है। उन्होंने 2027 में NDA की रिकॉर्ड जीत का भी दावा किया।

खबर जारी है...

Updated on:
26 Sept 2026 08:11 am
Published on:
26 Sept 2026 08:06 am