कानपुर

सिर्फ 2 रुपये में ऐसे कैसे पढ़ेंगी बेटियां

देश में रहने वाली आधी आबादी के लिए सरकार ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना शुरू की, लेकिन इसके लिए सिर्फ 100 करोड़ रुपए ही बजट दिया. यह प्रति महिला मात्र 2 रुपए ही बैठता है. वहीं 50 फीसदी आबादी की भागीदारी सिर्फ जनसंख्या में ही नहीं बल्कि समाज के हर क्षेत्र में दिखनी चाहिए.

2 min read
Sep 15, 2018
Kanpur
सिर्फ 2 रुपये में ऐसे कैसे पढ़ेंगी बेटियां

कानपुर। देश में रहने वाली आधी आबादी के लिए सरकार ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना शुरू की, लेकिन इसके लिए सिर्फ 100 करोड़ रुपए ही बजट दिया. यह प्रति महिला मात्र 2 रुपए ही बैठता है. वहीं 50 फीसदी आबादी की भागीदारी सिर्फ जनसंख्या में ही नहीं बल्कि समाज के हर क्षेत्र में दिखनी चाहिए. यह बात शुक्रवार को पीएसआईटी में आयोजित इवेंट डेमोक्रेटिक वॉल में आई कांग्रेस पार्टी की नेशनल स्पोक्सपर्सन प्रियंका चतुर्वेदी ने कही.

ऐसा किया जिक्र
उन्होंने केंद्र सरकार पर पेट्रोल डीजल की महंगाई से लेकर नोटबंदी समेत कई बातों का जिक्र किया. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर महिलाओं की ट्रोलिंग पर भी सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा कि हर बार सोशल मीडिया पर ट्रॉर्ल्‍स महिलाओं को ही अपना शिकार क्‍यों बनाते हैं. ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं होना चाहिए. इसी के साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन पर अपनी बात कही. उन्होंने ये भी कहा कि विचारों की अभिव्यक्ति होनी चाहिए, लेकिन उसमें अश्लीलता नहीं तलाशनी चाहिए.

कही ऐसी बड़ी बात
वहीं एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने भी पीएसआईटी के ऑडिटोरियम में सभी से बातचीत की. उन्होंने स्टूडेंट्स एलजीबीटी व आर्टिकल 377 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बदलाव की नींव उस सोच पर निर्भर करती है जो आज के दौर में हमें किन्नरों के लिए अलग बर्तन निकालने को मजबूर करती है.

ऐसे हुआ स्‍वागत
कार्यक्रम में स्टोरी टेलर निलेश मिसरा भी पहुंचे. इस खास मौके पर उन्‍होंने कहा कि गांववालों को फेक न्यूज़ के प्रति रेडियो के माध्‍यम से जागरूक किया जा रहा है. क्‍या सही है और क्‍या नहीं, उन्‍हें इसके बारे में बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि असली लोग असली मौत मर रहे हैं, क्योंकि नकली खबरें असली बनाकर दिखाई जा रही है. कार्यक्रम में पीएसआईटी की एमडी शेफाली राज ने सभी मेहमानों का स्वागत किया.

Published on:
15 Sept 2018 01:35 pm