26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन साल में ही खोखला हो गया सिंहपुर केस्को सबस्टेशन, दहशत में कर्मचारी

अभी तक आपने सिटी में रोड, फुटपाथ ही धंसते हुए सुना होगा. अब केस्को का सबस्टेशन भी धंस रहा है. जी हां, ये बिल्कुल सही है. भ्रष्टाचार की भेंट से तैयार किया गया सिंहपुर केस्को सबस्टेशन धंसता ही जा रहा है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 15 Sep 2018, 1:08 PM IST

Kanpur

तीन साल में ही खोखला हो गया सिंहपुर केस्को सबस्टेशन, दहशत में कर्मचारी

कानपुर। अभी तक आपने सिटी में रोड, फुटपाथ ही धंसते हुए सुना होगा. अब केस्को का सबस्टेशन भी धंस रहा है. जी हां, ये बिल्कुल सही है. भ्रष्टाचार की भेंट से तैयार किया गया सिंहपुर केस्को सबस्टेशन धंसता ही जा रहा है. दीवारों पर क्रैक बढ़ते जा रहे हैं और फर्श भी उखड़ती जा रहती है. इसकी वजह से कभी भी यह सबस्टेशन हादसे की वजह साबित हो सकता है. सबस्टेशन ठप होने से हजारों लोगों को कई दिनों तक बिजली संकट का भी सामना करना पड़ेगा.

अभी हुए हैं सिर्फ तीन ही साल
विकास नगर डिवीजन के अंतर्गत सिंहपुर सबस्टेशन को बने अभी तीन साल भी नहीं हुए हैं. 22 अगस्त 2015 को सिंहपुर के अलावा प्राणि उद्यान और जीआईसी सबस्टेशन का शिलान्यास किया गया था. उस समय चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव ने लखनऊ से शिलान्यास किया था. कानपुर के इन सबस्टेशन में शिलान्यास समारोह भी आयोजित किये गये थे. इसमें सिंहपुर सबस्टेशन में तत्कालीन एमएलए मुनीन्द्र शुक्ला, प्राणिउद्यान में एमएलए सतीश निगम और जीआईसी में एमएलए इरफान सोलंकी के अलावा केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे सहित अन्य ऑफिसर मौजूद थे.

खर्च हुए थे करोड़ों
कल्याणपुर-बिठूर रोड पर सिंहपुर तिराहा के पास स्थित सिंहपुर केस्को सबस्टेशन को बनाने में करीब 5.25 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. इसमें 5-5 एमवीए के दो सबस्टेशन के अलावा ब्रेकर पैनल, बिल्डिंग आदि वर्क शामिल थे. इसमें कल्याणपुर-बिठूर रोड और मैनावती मार्ग के आसपास मोहल्लों और गांवों को पॉवर सप्लाई की जा रही है.

झमाझम बरसात में खुल गई पोल
पिछले दो वर्षो से कम बारिश हो रही थी, लेकिन इस बार झमाझम बरसात हुई है. इससे सिंहपुर सबस्टेशन को बनाने में घटिया और गड़बड़ काम की पोल खुलकर सामने आ गई है. सबस्टेशन की जमीन धंसती जा रही है. दीवारों पर क्रैक पड़ते जा रहे हैं. जमीन धंसने से फर्श पर लगे टाइल्स उखड़ते जा रहे हैं. यही नहीं ब्रेकर पैनल तक ऊंचे-नीचे हो गए हैं. लगातार बढ़ते जा रहे क्रैक से सबस्टेशन में मौजूद रहने वाले केस्को इम्प्लाई दहशत में हैं. वह मामले की शिकायत एसडीओ, एक्सईएन से कर रहे हैं. वहीं खतरनाक हो चुके सिंहपुर सबस्टेशन को लेकर केस्को ऑफिसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं. जानकारों का कहना है कि सबस्टेशन बनाने में मिट्टी के भराव और डीपीसी बनाने में जमकर खेल किया गया है. इसी गड़बड़ी की वजह से सबस्टेशन धंसता चला जा रहा है.