कानपुर

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने दिखाई बेशर्मी, राहुल गांधी की कुछ इस तरह से की बेइज्जती

भाजपाईयों ने कर्नाटक का लिया प्रतिशोध, राहुल गांधी को गधे में बिठा भेजा ननिहाल

3 min read
May 22, 2018
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने दिखाई बेशर्मी, राहुल गाधीं की कुछ इस तरह से की बेइज्जती

कानपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटें जीतीं, पर कांग्रेस के रचे चक्रव्यूह के चलते उन्हें दक्षिण में सत्ता हथियाने का मौका नहीं मिला। 25 घंटे तक सीएम के पद पर रहने के बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले यदूरप्पा ने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते देशभर में भाजपाई खासे नाराज दिखे। किसी ने राहुल को कोसा तो कोई मायावती और जेडीएस पर जुबानी हमला किया। लेकिन मुलायम के गढ़ इटावा में भजपा नेताओं ने कुछ अगल तरह से प्रोटेस्ट किया। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का मुखौटा लड़के को पहना उसे गधे पर बिठाकर पहले गलियों में घुमाया फिर ननिहाल इटली के लिए रवाना कर दिया। बीजेपी युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ गोलू ने बताया कि राहुल गांधी व उनकी टीम ने जेडीएस के नेताओं को खरीद लिया और कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है, जो जनादेश के खिलाफ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ भी कर लें, लेकिन 2019 में पीएम मोदी इन्हें पटखनी देकर इटली के लिए रवाना कर देंगे।
कुछ अगल तरीके से किया प्रोटेस्ट
कर्नाटक की सत्ता छिन जाने से भगवा बिग्रेड खासी नाराज है और इसी के चलते देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रोटेस्ट कर जनता को उनकी जानकारी दे रहे हैं। पर मुलायम के गढ़ इटावा में भाजपा युवा मोर्चा ने कुछ अलग ढंग से प्रोटेस्ट किया। युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक लड़के के मुंह पर राहुल गांधी का मुखैटा लगा कर उसे गदे पर बिठा दिया। इसके बाद गधे पर सवार लड़के के गलियों में घुमाया। युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ गोलू ने बताया कि हमने इस लिए राहुल गांधी को गदे पर बैठा है क्योंकि उनके चलते कांग्रेस का भारत से खात्मा हो गया है। गिनती के तीन राज्यों में इनकी सरकार है, जो 2019 के बाद सिमट कर एक राज्य पंजाब में रह जाएगी। दिल्ली की कुर्सी फिर से पीएम मोदी संभालेंगे, इसी के कारण राहुल गांधी के पास कोई जॉब नहीं होने पर हम उन्हें ननिहाल इटली भेजने की तैयारी कुछ तरीके से कर ली है।
इसलिए गधे पर बिठाया
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता के दौरान आरएसएस और नरेंद्र मोदी को चैलेंज किया था जिससे नाराज होकर हम लोगो ने राहुल गांधी को गधे की सवारी पर बिठाकर इटली जाने की सलाह दी है। कहा, राहुल गांधी के लिए गधे से अच्छी कोई सवारी नहीं हो सकती और इसी के कारण हमने उन्हें गधे की सवारी करने की सलाह देते हैं। युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में मां रायबरेली तो बेटा राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाएंगे। इसलिए उनके पास सिर्फ घर संभालने का काम बचेगा। भारत में उन्हें कोई काम देगा नहीं, इसलिए हम उन्हें मतदान से पहले इटली जाने के लिए गधे की व्यवस्था कर दी है।
कुछ इस तरह से बोले कांग्रेसी
इस मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने बताया कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित बताती है लेकिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संवैधानिक पद पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें गधे की सवारी का इशारा दिया है। हम यूपी सरकार के साथ जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। भाजपा के लोग अब गंदी सियायत पर उतर आए हैं। कर्नाटक में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई और अल्पमत होने के बावजूद येदियुरप्पा को वहां राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिला दी। अगर सुप्रीम कोर्ट सख्त नहीं होता तो भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर देती। भाजपा नेताओं ने कर्नाटक में सत्ता पाने के लिए धन-बल का प्रयोग किया पर वह सफल नहीं हो पाए और इसी के चलते अब वह गलत तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

IIT KANPUR- ने कर दिया कमाल, चूहों-सुअरों से इजाद किया कृत्रिम लिवर
Published on:
22 May 2018 12:09 pm
Also Read
View All