कानपुर

काला मोटा चूहा फ्लाइट के अंदर और यात्री बाहर; अफरा-तफरी का माहौल; घंटों तक….

Rat Inside Plane: काला मोटा चूहा फ्लाइट के अंदर होने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद चूहे को फ्लाइट से बाहर निकाला गया।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
black rat inside plane
काला मोटा चूहा फ्लाइट के अंदर और यात्री बाहर। फोटो सोर्स-Ai

Rat Inside Plane: क्रू मेंबर केबिन में एक चूहा होने के कारण कानपुर-दिल्ली की फ्लाइट 2 घंटे 40 मिनट लेट हो गई। चूहे को पकड़ने के लिए सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। चूहा पकड़कर बाहर निकालने के बाद ही फ्लाइट रवाना हो सकी।

दिल्ली-कानपुर की इंडिगो फ्लाइट में चूहा

निर्धारित समय के अनुसार, दिल्ली-कानपुर की इंडिगो फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरी और 2:50 बजे उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट में लगभग 172 यात्री सवार थे, तभी टेकऑफ से ठीक पहले क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहा भागते देखा।

चूहे के कारण अफरा-तफरी

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। यात्रियों को लाउंज में भेज दिया गया। इसके बाद ग्राउंड क्रू और फ्लाइट के टेक्निकल स्टाफ ने मिलकर चूहे को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 2 घंटे बाद चूहा पकड़ लिया गया और क्रू ने उसे बाहर निकाल दिया।

करीब 3 घंटे लेट हुई फ्लाइट

इसके बाद सभी यात्रियों को विमान में बैठने के लिए कहा गया। विमान ने लगभग 4:50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि विमान में एक चूहा होने के कारण उड़ान में देरी हुई थी। चूहे को पकड़कर विमान से बाहर निकालने के बाद ही विमान उड़ान भर सका।

Updated on:
22 Sept 2025 05:14 pm
Published on:
22 Sept 2025 03:52 pm