कानपुर

कानपुर में नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए प्रेमी ने किया ऐसा काम, दर्ज हो गया मुकदमा

Kanpur News: कानपुर में एक सिरफिरे युवक ने नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए गुस्सा दिखाया। उसने प्रेमिका को फोन कर धमकी दे डाली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2023, 1:57 PM IST
Boyfriend threatens to kill girlfriend in kanpur

Kanpur News: कानपुर में एक सिरफिरे युवक ने नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए गुस्सा दिखाया। उसने प्रेमिका को फोन कर पहले तो गाली-गलौच की। इतने से वह नहीं मानी तो आरोपी ने दिल्ली में मारी गई श्रद्घा की तरह उसके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे डाली। धमकी से घबराई युवती पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने युवती से शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, कानपुर के रायपुरवा क्षेत्र में दूसरे वर्ग के युवक ने युवती को फोन पर बात न करने पर श्रद्धाकांड की तरह टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। पीडिता ने बताया कि पहले रायपुरवा निवासी कामील अब्बास से उसकी दोस्ती थी।

उसकी हरकतों की वजह से उसने दूरियां बना ली और बातचीत बंद कर दी थी। उसने उसे बर्बाद करने की धमकी दी थी थाने में शिकायत करने पर दोनों परिवारों के बीच पुलिस ने समझौता करवा दिया था।

बातचीत और मिलने के ‌लिए दबाव बना रहा था युवक
आरोप है कि इसके बाद भी वह उसे लगातार परेशान करते हुए फोन पर बातचीत करने को और मिलने को लेकर दबाव बना रहा था। इस पर उसने उसके स्वजन से शिकायत की तो उन्होंने कामील को घर से कहीं और भेज दिया। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ गाली गलौज, छेड़छाड़ समेत धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
23 Apr 2023, 1:57 PM IST
Published on: