30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बलिया में फरार गैंगस्टर की पत्नी ने दिखाया जलवा, आचार संहिता की उड़ाईं धज्जियां

Nikay Chunav 2023 : बलिया में बैरिया चेयरमैन पद के लिए नामांकन के दौरान फरार हाईप्रोफाइल गैंगस्टर हरि सिंह की पत्नी पूनम ‌सिंह ने आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इसका वीडियो सोशल मी‌डिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 23 Apr 2023, 10:57 AM IST

Nikay Chunav 2023

Nikay Chunav 2023: बलिया में बैरिया चेयरमैन पद के लिए नामांकन के दौरान फरार हाईप्रोफाइल गैंगस्टर हरि सिंह की पत्नी पूनम ‌सिंह ने आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। पूनम ‌सिंह ने सैकडों समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा भरा। इस दौरान रास्तों में जाम की स्थिति बनी रही। पूनम सिंह के कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को भी रोक दिया। पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।

फरार गैंगेस्टर हरि सिंह की पत्नी पूनम सिंह द्वारा आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का यह मामला बैरिया चेयरमैन पद के लिए नामांकन के समय का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान बैरिया एसएचओ भी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दिया। अब इसपर बलिया एसपी ने संज्ञान लिया है। इसके बाद पूनम सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

कौन हैं पूनम ‌सिंह ?
बैरिया चेयरमैन पद की प्रत्याशी पूनम ‌सिंह हाईप्रोफाइल गैंगस्टर हरि सिंह की पत्नी हैं। हरि सिंह फिलहाल फरार हैं। पुलिस को इनकी तलाश है। पूनम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया है। सीओ बैरिया उस्मान ने बताया कि पूनम सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।