यूपी में दुल्हन ने सुहागरात पर ऐसा कांड किया जिसे सुनने के बाद लोगों के हक्के-बक्के गायब हो गए। दुल्हन की इससे पहले 6 युवकों की पत्नी थी।
यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर पत्नी के साथ ऐसा कांड किया जिसे सुनने के बाद लोग हैरान रह गए।दुल्हन बनी लड़की पहले से ही 6 लोगों की पत्नी थी और उसके दो बच्चे भी थे। यहां एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ है जो जरूरतमंदों को दुल्हन उपलब्ध करवाते थे और बाद में सारा सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते थे।
ककवन के रहीमपुर विषधन का देवेश सब्जी विक्रेता है। नौ साल पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। देवेश के मुताबिक एक माह पहले रिश्तेदार के जरिए वह हमीरपुर के रजनीश और कानपुर रेउना के दीपक से मिला था। दोनों ने देवेश की मुलाकात बलिया के मुस्कान और उसके पति राजकुमार से कराई। राजकुमार को उन्होंने मुस्कान का भाई बताया। बाद में देवेश ने 70 हजार रुपए देकर मंदिर में मुस्कान से शादी कर ली।
शादी के बाद वह अपने दूसरे पति को भी घर ले गई, सुहागरात वाले दिन उन्होंने अपने पति को खाना दिया जिसके एक घंटे बाद ही वह बेहोश हो गया। सुबह जब देवेश को होश आया तब दोनों गायब थे और कमरे का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। वह विषधन से सीधे कानपुर जाने वाले चौराहे पर जा पहुंचा। दोनों वहां बैठ कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने देवेश और गांव वालों की मदद से दोनों को पकड़ लिया।
एसओ ककवन का कहना है कि मुस्कान यादव के पहले पति से दो बच्चे हैं। मुस्कान पहले ऑरकेस्ट्रा में डांस करती थीं। एक साल पहले मुस्कान ने से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों कानपुर सेंट्रल के आसपास घूमने लगे तब इनकी मुलाकात दलालों से हो गई। इससे पहले मुस्कान लुटेरी दुल्हन बनकर 6 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।