कानपुर

शादी के 4 दिन बाद खुला दुल्हन का वो वाला राज, दूल्हे ने गलती समझ कर दिया माफ, 5वें महीने कर गई यह कांड

कानपुर में दुल्हन को शादी के 4 दिन बाद ही दूल्हे ने प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया। लेकिन परिवार वालों के दबाव में आकर दूल्हे ने दुल्हन को साथ में रख लिया। लेकिन, दुल्हन 5 महीने बाद प्रेमी संग फरार हो गई।
2 min read
May 04, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर में एक दूल्हे की खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं रह सकीं। शादी के महज 4 दिन बाद ही दूल्हे को दुल्हन की सच्चाई का पता लग गया। दूल्हे ने दुल्हन को प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया। दुल्हन ने दूल्हे से गलती माफ करने के लिए कहा। दूल्हा इस बात पर तैयार हो गया जब उसकी नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी से आगे बात न करने की बात कही। लेकिन 5 महीने बाद दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि दूल्हा अब तक सदमे में है। आइए जानते हैं सिलसिलेवार पूरी कहानी।

कानपुर के जरौली के रहने वाले राम तिवारी की शादी प्रतीक्षा तिवारी से हुई। राम तिवारी पुणे में रहकर चाय की दुकान चलाता है। शादी के चौथे दिन ही राम तिवारी ने अपनी पत्नी को प्रेमी मनीष रजावत से फोन पर हंस-हंसकर बात करते हुए पकड़ लिया। 

ससुराल से गई मायके

पति ने नाराज होकर इसकी शिकायत लड़की के माता पिता से की। लड़की के माता-पिता लड़की को लेकर मायके चले गए। कुछ दिन समझाने बुझाने का प्रकरण चला इसके बाद दुल्हन प्रेमी से कभी भी बात न करने पर राजी हो गई। दुल्हन के प्रेमी से बात न करने की शर्त पर दूल्हा राम तिवारी उसे अपने पास रखने पर राजी हो गया।

दूल्हे से छुपाकर दुल्हन ने अपने पास रखा मोबाइल फोन

दुल्हन ने दूल्हे से छिपाकर एक की पैड फोन अफने पास रखा और उसी से प्रेमी मनीष रजावत से बात करती है। 5 महीने तक यही सिलसिला चलता रहा। किसी को कानों कान खबर न हुई। दुल्हन प्रतिक्षा हर रोज प्रेमी से बात करती रही।

एक दिन घर से बाहर गई टॉयेलट 

दुल्हन प्रतीक्षा एक दिन घर से बाहर टॉयेलट का बहाना बनाकर गई और फिर वह घर लौटकर नहीं आई। इस दौरान वह अपने संग घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। घर वालों ने उसे 18 अप्रैल तक ढूंढ़ा लेकिन जब प्रतीक्षा उन्हें नहीं मिली तो उन्होंने उसकी शिकायत पुलिस थाने में की और अब पुलिस प्रतीक्षा और मनीष रजावत को ढूंढ़ रही है।

Published on:
04 May 2025 11:18 am