कानपुर

चार घंटे में पूरी होगी दिल्ली से बनारस की दूरी, यह स्टेशन हैं प्रस्तावित

Bullet Train will Pass from 12 Stations between Delhi to Varanasi- प्रदेश को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से बनारस के बीच बुलेट ट्रेन का खांका तैयार कर लिया गया है। बुलेट ट्रेन का रूट कन्नौज से कानपुर और अरौल से मकनपुर होते हुए उन्नाव के बांगरमऊ से होगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 1:31 PM IST
Bullet Train will Pass from 12 Stations between Delhi to Varanasi
Bullet Train will Pass from 12 Stations between Delhi to Varanasi

कानपुर. Bullet Train will Pass from 12 Stations between Delhi to Varanasi. प्रदेश को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से बनारस के बीच बुलेट ट्रेन का खांका तैयार कर लिया गया है। बुलेट ट्रेन का रूट कन्नौज से कानपुर और अरौल से मकनपुर होते हुए उन्नाव के बांगरमऊ से होगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) इसके लिए माह के अंत तक डीपीआर तैयार करेगा। उत्तर मध्य रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यह बड़ा प्रोजेक्ट है, जिस पर रेल मंत्रालय सीधे निगाह रख रहा है। ऐसे में पूर्व निर्धारित रूट से छेड़छाड़ संभव नहीं है। कानपुर को बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी की मांग चल रही है, ऐसे में इस पर विचार किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन की खास बात यह होगी कि यह 865 किलोमीटर का सफर दिल्ली से बनारस के बीच चार घंटे में पूरी होगी।

रूट में 12 स्टेशन प्रस्तावित

दिल्ली से बनारस के बीच 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह बुलेट ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर वाराणसी के मडुआडीह तक जाएगी। इस बीच लखनऊ, आगरा, इटावा, कन्नौज, अयोध्या, रायबरेली, प्रयागराज और भदोही स्टेशन भी बीच में पड़ेंगे। कार्य की डिटेल रिपोर्ट 30 सितंबर तक रेल मंत्रालय को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही देश में बनाए जा रहे बुलेट ट्रेन के अन्य रूटों पर 2023 तक डीपीआर रेल मंत्रालय को दी जानी है।

बुलेट ट्रेन के अन्य रूट प्रस्तावित

- 760 किमी वाराणसी से हावड़ा

- 753 किमी मुंबई से नागपुर

- 866 किमी दिल्ली से अहमदाबाद

- 435 किमी चेन्नई से मैसूर

- 459 किमी दिल्ली से अमृतसर

- 711 किमी मुंबई से हैदराबाद

Updated on:
18 Sep 2021, 1:31 PM IST
Published on: