कानपुर

बुर्के वाली ने बच्ची का किया अपहरण, खुश रखने के लिए टॉफी का लगाया ढेर, सात दिनों बाद बरामद

Burqa-clad woman kidnaps girl, rescues her after 7 days कानपुर में 7 दिन पहले 5 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस की सात टीमें लगाई गई थी। 7 दिनों के बाद बच्ची की बरामदगी हुई है। इस दौरान 450 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। ‌

3 min read
Apr 05, 2025

Burqa-clad woman kidnaps girl, rescues her after 7 days कानपुर में 5 वर्षीय बालिका का 29 मार्च को उस समय अपहरण कर लिया गया था। जब वह बेकनगंज बाजार गई थी। बेगमगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने नकाबपोश महिला की गिरफ्तारी और बच्ची की बरामदगी के लिए 7 टीमों का गठन किया। इसकी कमान उप निरीक्षक शुभम सिंह को दी गई। टीम के सदस्यों ने एक तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सघन खोजबीन के बाद घटना का खुलासा हुआ। इस दौरान 450 कैमरों के फुटेज को देखा गया। बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र से 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। संबंध में बेकनगंज थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के लिए सात टीमों का लगाया। टीम के सदस्यों ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों को खंगालना शुरू किया। फुटेज के अनुसार चलते हुए टीम तलाक महल पहुंची। यहां पर अपहरणकर्ता महिला मुख्य सड़क की ओर जाती दिखाई पड़ी। उसके साथ बालिका भी थी।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस आगे बढ़ी

अपहरणकर्ता काला नकाब पहने हुई थी। जिसके हाथ में फिरोजी रंग का पर्स दिखाई दे रहा था। यह अपहरणकर्ता की मुख्य पहचान थी। तलाक महल से मुख्य सड़क के बीच कैमरा सुचालित न चलने के कारण अपहरणकर्ता के दिशा और जाने के विषय में जानकारी नहीं मिली। यहां से टीम को दो भागों में बांटा गया। एक टीम ने तलाक महल से जाने वाले रास्तों में मौजूद कैमरों को फुटेज को खंगाला। गहन खोजबीन के बाद बालिका और अपहरणकर्ता ई रिक्शा से यतीम खाना चौराहे की तरफ जाते दिखाई पड़ी।

मूलगंज चौराहा, मेस्टन रोड सीसीटीवी फुटेज देखे गए

जिसके आधार पर एक टीम आगे की ओर बड़ी। यतीम खाना चौराहा, सद्भावना चौराहा के फुटेज खंगाला गया। टीम नम्बर दो पीछे की ओर के कैमरे को चेक करते हुए आगे बढ़ रही थी। मछली तिराहे से दादा मियां मार्ग पर अपहरणकर्ता को आते हुए देखा गया। इस दौरान पुलिस ने मूलगंज चौराहा, मेस्टन रोड के सीसीटीवी के फुटेज को देखा। यहां पर एक ऑटो में महिला दिखाई पड़ी। जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची। उसने बताया कि महिला को उसने जाजमऊ में उतारा है।

ऑटो चालक से पूछताछ के बाद दिशा बदली

ऑटो चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जाजमऊ जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान स्टेटस क्लब कानपुर, पुरानी चुंगी पर लगे कैमरे में महिला अपहरणकर्ता बच्ची को ऑटो में ले जाते हुए दिखाई पड़ी। लेकिन जाजमऊ चौराहे पर कैमरा ना होने के कारण पुलिस की जांच रुक गई। लेकिन पुलिस हार नहीं मानी।

उन्नाव से बरामद की गई बच्ची

सीसीटीवी फुटेज दिखाकर महिला अपहरणकर्ता के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। दूसरे दिन क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया। जिसके बाद उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वली नगर मोहल्ले से बच्ची को बरामद किया गया। डीसीपी सेंट्रल के अनुसार बच्ची की पहचान छुपाने के लिए महिला अपहरणकर्ता ने उसके सर के बाल मुड़वा दिया।

अपनों को देख रोने लगी बच्ची

अपहरणकर्ता महिला बच्ची को खुश रखने के लिए नए-नए कपड़े, चॉकलेट, बिस्किट आदि दिए। लेकिन बच्ची की निगाहें अपनों को खोज रही थी। इसी बीच बच्ची अपनों को देखकर उनसे लिपट गई और रोने लगी। पुलिस ने शाकिर फातिमा पत्नी एहसान अहमद निवासी दर्शन पुरवा अनवरगंज कानपुर हाल पता इकबाल नगर पीपलखेड़ा कटरी थाना गंगा घाट को गिरफ्तार किया है। ‌

Published on:
05 Apr 2025 09:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर