15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की सच्चाई छिपाकर कराई शादी, महिला बोली- पति नपुंशक है, अब पुलिस तक पहुंचा मामला

कानपुर की विवाहिता का आरोप है कि पति की सच्चाई छिपाकर शादी कराई गई। पति के नपुंशक होने की जानकारी मिलने पर विरोध किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।

2 min read
Google source verification
kanpur

कानपुर के रावतपुर में रहने वाली एक विवाहिता की कहानी किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं है। खुशियों से सजी शादी कुछ ही दिनों में धोखे, लालच और हिंसा की खौफनाक दास्तान बन गई। जिस घर में वह दुल्हन बनकर आई थी, वहीं उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है। यह सच्चाई जानबूझकर उससे छिपाई गई थी। अब पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति,ससुर और ताऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

झूठी संपत्ति का किया था दिखावा

पीड़िता का आरोप है कि शादी तय कराने के लिए ससुराल पक्ष ने झूठी संपत्ति का दिखावा किया और दहेज के रूप में लाखों रुपये ऐंठ लिए। 25 अप्रैल 2025 को धूमधाम से विवाह हुआ। इससे पहले बरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी में मोटी नकदी दी गई। सोने-चांदी के गहने, महंगे कपड़े, मिठाई, मेवा और घरेलू सामान अलग से दिए गए। विवाह समारोह पर ही करीब 38 लाख रुपये खर्च हो गए।यहीं नहीं, जिस तीन बीएचके फ्लैट को संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया गया था, वह भी किसी अन्य परिजन के नाम पर निकला।

पता चला कि पति नपुंसक है

शादी के अगले दिन महिला ससुराल पहुंची, जो हमीरपुर जिले में है। चार दिन साथ रहने के बावजूद पति-पत्नी के बीच कोई रिश्ता नहीं बन सका। दूसरी विदाई के बाद वह करीब एक महीने तक रिश्तेदारों के यहां रही, लेकिन हर बार पति टाल मटोल करता रहा। इस बीच पति की सच्चाई उसके सामने आई। पता चला कि पति नपुंसक है और यह बात जानबूझकर छिपाई गई थी।

बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया

विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने महिला को धमकाया, पीटा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। समाज में बदनामी का डर दिखाकर नाम की पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर 16 से 17 लाख रुपये का स्त्रीधन छीन लिया गया और मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने की मांग रखी गई।मांग पूरी न होने पर अक्टूबर 2025 में उसे बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। वही पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।