14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिल ने खोया आपा! एक ही परिवार के 5 लोगों पर बरसाया ब्लेड का कहर, आखिर मामला है क्या?

Crime News: एक ही परिवार के 5 लोगों पर ब्लेड से हमला किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
auto driver attacks 5 members of same family with blade accused arrested kanpur

एक ही परिवार के 5 लोगों पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: कानपुर के किदवईनगर में ऑटो से स्टंटबाजी कर रहे चालक को टोकना एक परिवार पर भारी पड़ गया। विरोध से बौखलाए चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटी और उनके 3 परिजनों पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे सभी लहूलुहान हो गए।

UP News In Hindi: चेहरे पर आई चोट

हमले में पीड़िता रानी के चेहरे पर करीब 15 टांके आए, जबकि उनकी छोटी बहन प्रीति के गाल पर 10 टांके लगाने पड़े। रानी की बेटी पलक की कलाई में गहरा जख्म हुआ है। बीच-बचाव में आई बड़ी बहन राधा और प्रीति के पति गौरव भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वही पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttar Pradesh News in Hindi: कर रहा था स्टंट

किदवईनगर निवासी पीड़िता रानी के अनुसार, वह परिवार के साथ बाजार जा रही थीं। इस दौरान गली में तेज रफ्तार से स्टंट करते हुए एक ऑटो पलट गया। ऑटो चला रहा युवक आदिल खान था,जिसके साथ जीशान और दो अन्य युवक सवार थे। स्टंटबाजी का विरोध करने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करते हुए मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News in Hindi: क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी किदवईनगर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।