कानपुर

पकड़ा गया अवैध टिकट का बड़ा कारोबार

बिरहाना रोड स्‍थित महेश्‍वरी ट्रैवल्‍स में अवैध टिकटों का कारोबार धड़ल्‍ले के साथ चल रहा था. चार सालों में 29 लाख से ज्‍यादा के ई-टिकट बनाए गए थे. इस बात का खुलासा उस वक्‍त हुआ, जब मुख्‍यालय के निर्देशन पर आरपीएफ ने छापेमारी की. टीम ने दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपए नगद और 29 लाख रुपए कीमत के ई-टिकट जब्‍त किए.

2 min read
Oct 19, 2018
पकड़ा गया अवैध टिकट का बड़ा कारोबार

कानपुर। बिरहाना रोड स्‍थित महेश्‍वरी ट्रैवल्‍स में अवैध टिकटों का कारोबार धड़ल्‍ले के साथ चल रहा था. चार सालों में 29 लाख से ज्‍यादा के ई-टिकट बनाए गए थे. इस बात का खुलासा उस वक्‍त हुआ, जब मुख्‍यालय के निर्देशन पर आरपीएफ ने छापेमारी की. टीम ने दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपए नगद और 29 लाख रुपए कीमत के ई-टिकट जब्‍त किए. इसमें 1271 ई-टिकट आगे की तिथि के भी बने हुए रखे थे.

ऐसी मिली है जानकारी
आरपीएफ प्रभारी राजीव वर्मा ने इस बारे में बताया कि उप निरीक्षक शिप्रा और मुकेश कुमार गुप्‍ता ने एक सूचना पर बिरहाना रोड स्‍थित महेश्‍वरी ट्रैवल्‍स में छापेमारी की. जांच में टीम को अग्रिम तिथि के 13 ई-टिकट मिले. इसमें दस सामान्‍य थे, जबकि तीन टिकट तत्‍काल के बने हुए थे. टीम ने जब कम्‍प्‍यूटर की जांच की तो पता चला कि ये काम 2014 से ऐसे ही चल रहा था. संचालक दिलीप शुक्‍ला ने अब तक 1271 से ज्‍यादा ई-टिकट बनाकर बिजनेस किया है.

ये भी पढ़ें

नियमित होंगी सभी श्रमिक कॉलोनियां

ये सब किया बरामद
टीम ने दो सीपीयू, दो मॉनीटर, एक लैपटॉप, दो मॉडम, 6 मोबाइल, एक पेन ड्राइव, दो चेकबुक, दो रजिस्‍टर के साथ 3.25 लाख रुपए नगद जब्‍त कर लिया है. अग्रिम तिथि के बरामद टिकटों की कीमत करीब 70837 रुपए है, जबकि पुराने टिकटों की कीमत 28.91 लाख रुपए है.

भेजा गया जेल
मूलगंज निवासी दिलीप शुक्‍ला को फिलहाल जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच उप निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा को सौंपी गई है. वहीं एक टीम ने सिटी साइड कम्‍प्‍यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. यहां टीम ने अवैध टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में राजीव वर्मा ने बताया कि मीरपुर निवासी कपिल राठी अवैध रूप से टिकट बना रहा था.

ये सब मिला उसके पास
उसके पास से तीन आरक्षित रेल काउंटर का बना हुआ टिकट मिला. इन टिकटों की कीमत 4165 रुपए है. इसके साथ ही एक भरा हुआ आरक्षण पत्र, एक मोबाइल और 4950 रुपए नगद मिला है. सभी को जब्‍त कर लिया गया है. कपिल राठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें

अब गांवों में घी और अगरबत्ती बनवाने की पहल करेगा इस्कॉन
Published on:
19 Oct 2018 03:18 pm
Also Read
View All