बुंदेलखंड में नहीं है पानी की किल्लत: शिवपाल

कानपुर में उन्होंने कहा कि जरुरत होगी तो केंद्र सरकार से राज्य सरकार पानी मांग लेगी। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2016, 1:19 PM IST
Shivpal on Sakshi
Shivpal on Sakshi
कानपुर.पूरा बुंदेलखंड सूखे का मार झेल रहा है। पीने का पानी लाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है, लेकिन यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की राय इससे जुदा है। उनका मानना है कि बुंदेलखंड में पानी की कोई कमी नहीं है, राज्य सरकार ने पानी की व्यवस्था कर ली है।

कानपुर में उन्होंने कहा कि जरुरत होगी तो केंद्र सरकार से राज्य सरकार पानी मांग लेगी। केंद्र सरकार द्वारा बुंदेलखंड के लिए वाटर ट्रेन भेजने के मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब पानी रखने की जगह भी होनी चाहिए। पानी वाली ट्रेन भेज दी है। इतना पानी रखा कहां जाएगा। बताते चलें कि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव साउथ में हरमोहन सिंह के घर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


झांसी पहुंची वाटर ट्रेन
बुंदेलखंड के लोगों की प्‍यास बुझाने के लि‍ए बुधवार देर रात ‘पानी एक्‍सप्रेस’ झांसी पहुंच गई है। ये ट्रेन मध्‍य प्रदेश के रतलाम से यहां पहुंची है। इसमें 10 वैगन लगे हुए हैं। एक वैगन में 50 हजार लीटर पानी रखने की क्षमता है। इस तरह इस ट्रेन में 5 लाख लीटर पानी आ सकता है।
Published on: