चंदारी स्टेशन को टर्मिनल बनाने तैयारी शुरू

रेलवे ने चंदारी स्टेशन को टर्मिनल बनाने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर पडऩे वाले चंदारी स्टेशन को भी गोविंदपुरी की तर्ज पर टर्मिनल प्वाइंट बनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Apr 18, 2015
raipur railway station
raipur railway station

कानपुर। रेलवे ने चंदारी स्टेशन को टर्मिनल बनाने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर पडऩे वाले चंदारी स्टेशन को भी गोविंदपुरी की तर्ज पर टर्मिनल प्वाइंट बनाया जाएगा। विभाग इसके लिए चंदारी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की मानीटरिंग की जा रही है। वर्तमान में इस स्टेशन पर एक भी मेल, एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज नहीं है। सिर्फ चार पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज है। यह स्थिति तब है जबकि कानपुर की करीब 5 लाख की आबादी चंदारी स्टेशन की ओर ही रहती है।

वर्तमान में यहां एक इलाहाबाद के फरुखाबाद तक चलने वाली पैसेंजर और दूसरी फतेहपुर तक चलने वाली शटल ट्रेन। ऐसे में प्रतिदिन हजारों लोगों को ट्रेन पकडऩे के लिए सेंट्रल स्टेशन जाना पड़ता है। सीओडी क्रॉसिंग बंद होने की स्थिति में कई बार लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है।

दरअसल रेलवे अफसरों की योजना है कि इटावा, झांसी, बांदा की ओर से आने वाली उन ट्रेनों को जो कि कानपुर सेंट्रल तक आती हैं, उन्हें गोविंदपुरी से ही वापस कर दिया जाए। इसी तरह इलाहाबाद की ओर से सेंट्रल स्टेशन तक आने वाली ट्रेनों को चंदारी से ही वापस करने की योजना बन रही है। इससे सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा। कृष्णानगर की ओर से प्लेटफार्म 26 कोच के होंगे। 6 यात्री प्रतीक्षालय 6 महिला प्रतीक्षालय 6 आरक्षण केंद्र 6 जनरल टिकटघर 6 फुटओवर ब्रिज है, एक और बनेगा।

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि पिछले माह ही चंदारी स्टेशन की सर्वे रिपोर्ट बनाकर रेलवे अफसरों ने उत्तर मध्य जोन के माध्यम से बोर्ड को भेजा है। चंदारी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की मानीटरिंग हो रही है लेकिन जब यहां ट्रेन ही नहीं रुकती तो टिकट कहां बिकेगा। वहीं चंदारी स्टेशन पर एक आरक्षण काउंटर परीक्षण के तौर पर खोला गया है।

Published on:
18 Apr 2015 01:30 pm