कानपुर

सीएम शहर को दे गए बायो फ्यूल प्रोजेक्ट का तोहफ़ा

सीएसए में नमामि गंगे कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ दोनों मंच पर उपस्‍थित थे. यहां मंच पर नितिन गडकरी जरूर बोल रहे थे, लेकिन वह सीधे तौर पर मुखातिब थे सीएम योगी आदित्यनाथ से.
2 min read
Aug 14, 2018
Kanpur
सीएम शहर को दे गए बायो फ्यूल प्रोजेक्ट का तोहफ़ा

कानपुर। सीएसए में नमामि गंगे कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्‍यनाथ दोनों मंच पर उपस्‍थित थे. यहां मंच पर नितिन गडकरी जरूर बोल रहे थे, लेकिन वह सीधे तौर पर मुखातिब थे सीएम योगी आदित्यनाथ से. यहां मंच से नितिन गडकरी ने सीएम से कहा कि बायो फ्यूल उनका सबसे फेवरेट प्रोजेक्‍ट है. उन्‍होंने ये भी बताया कि ये उनका फेवरेट इसलिए भी है क्‍योंकि इसकी मदद से गंदगी तो साफ होती ही है और इससे सीएनजी गैस भी बनती है.

18 से ज्‍यादा शहर हैं शामिल
इस दौरान मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि देश में गंगा किनारे के 18 से ज्यादा शहर अभी तक इस योजना में शामिल हैं. इनमें कानपुर भी शामिल है. कुल मिलाकर अब अगर इस प्रोजेक्‍ट को कानपुर में एक्‍टिव किया जाता है तो इसे भी अन्‍य शहरों की तरह इसका पूरा लाभ मिलेगा और देना कुछ भी नहीं पड़ेगा.

ऐसे मिलेगा फायदा
उन्‍होंने ये भी बताया कि इसका पूरा पैसा केंद्र सरकार देगी. यहां उन्होंने सीएम से ये भी कहा कि इसमें केंद्र को एक भी पैसा नहीं चाहिए, आप सिर्फ पैसा कमाओ. यहां आपको ये भी बताते चलें कि फीलिंग स्टेशन के जरिए ऑटो-टैंपो को भी सीएनजी दी जा सकती है और दूसरी ओर इससे गंगा की गंदगी भी साफ की जा सकेगी.

सालाना होगी करोड़ों की आय
मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि बायो डाइजेस्टर के माध्यम से मीथेन से सीओटू को अलग कर बायो सीएनजी बनती है. इससे आप शहर में 5000 सीएनजी वाहनों का संचालन कर सकते हैं. इससे सरकार को सालाना 70 करोड़ से ज्यादा की आय होगी. उन्होंने कहा कि वह अपनी लोकसभा में सीवेज से भी पैसा कमाता हूं. शहर का सीवेज फ्यूल कंपनियों को बेचकर 78 करोड़ रुपये सलाना की कमाई सरकार को होती है.

साबित होगी फायदेमंद
गौरतलब है कि ये प्रोजेक्‍ट शहर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होगा. इससे एक ओर तो फीलिंग स्टेशन के जरिए ऑटो-टैंपो को भी सीएनजी दी जा सकती है और वहीं दूसरी ओर इसकी मदद से गंगा की गंदगी भी साफ की जा सकेगी. कुल मिलाकर एक पंत दो काज की कहावत इसकी मदद से सफल हो सकेगी.

Published on:
14 Aug 2018 11:49 am