कानपुर

योगी आदित्यनाथ का नया नारा, बोले- कृष्ण कन्हैया हम आएंगे, सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर हमला

Chief minister Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान झूठ बोला। समाजवादी पार्टी नेताजी के सिद्धांतों को त्याग कर कांग्रेस की गोद में खेल रही है। जो माफियाओं के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। कानपुर का दंगाई और रामपुर के पूर्व मंत्री को भी याद किया। जो जेल में है।

2 min read
Nov 10, 2024

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। आज बनकर तैयार हो गया है। लेकिन कृष्ण कन्हैया कब तक इंतजार करेंगे। उन्होंने "कृष्ण कन्हैया हम आएंगे" का नारा दिया। ‌कांग्रेस ने हमारे गुरु परंपरा को कलंकित करने का काम किया है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ बर्बर अत्याचार किया गया था। यह देश को बांटना चाहते हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। इन्हीं से सावधान करने के लिए आए हैं। मथुरा वृंदावन और काशी के लिए हमें इंतजार करना पड़ रहा है। कारण हम बंटे थे तो जनता बोल उठी 'कटे थे', फिर मुख्यमंत्री ने कहा एक रहेंगे तो जनता बोल उठी 'नेक रहेंगे'। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का भी नारा दिया।

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव 2024 मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। कानपुर का दंगाई जेल में है लेकिन सपा उसे निर्दोष मान रही है। पूर्व मंत्री रामपुर की जेल में बंद है। निर्दोष जनता के मरने पर संवेदनाएं व्यक्त नहीं करते हैं। माफियाओं के मरने पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। दंगाईयों को गले लगाकर प्रदेश में दंगे की आग में झोंकना चाहते हैं। इस मौके पर प्रयागराज, गाजीपुर, कानपुर में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में झूठ बोला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने खटखट एक लाख रुपए देने का वादा किया। जो झूठा निकला। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान बदलने की बात कही वह भी झूठा निकली। प्रधानमंत्री ने पहली बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कर उन्हें सम्मान दिया।

पूछा- कृष्ण कन्हैया कब तक इंतजार करेंगे?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया था कि राम मंदिर बनाएंगे जो आज बनकर तैयार हो गया है सीसामऊ की चुनावी जनसभा में उन्होंने पहली बार 'कृष्ण कन्हैया आएंगे" का नारा दिया। पूछा कृष्ण कन्हैया कब तक इंतजार करेंगे। ‌उन्होंने कहा कि यहां की जनता को समाजवादी पार्टी से पूछना चाहिए कि क्या हुआ कृष्ण कन्हैया का सम्मान नहीं करते? इस मौके पर जम्मू कश्मीर की धारा 370 पर हो रहे घमासान का भी जिक्र किया। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस का विरोध किया है लेकिन आज के समाजवादी पार्टी कांग्रेस की गोद में जाकर खेल रही है। उन्होंने कहा कि सीसामऊ की जनता का उत्साह बता रहा है कि यहां पर कमल खिलाने जा रहा है। ‌इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक सहित अन्य विधायक गण और पदाधिकारी मौजूद थे।

Updated on:
10 Nov 2024 07:43 am
Published on:
10 Nov 2024 07:00 am
Also Read
View All

अगली खबर