कानपुर

नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी की मुश्किलें बढ़ी, परिवाद दाखिल, भाजपा नेता ने कहा माफी मांगे

BJP leader Dheeraj Chaddha vs SP MLA Naseem Solanki नव निर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी के खिलाफ अदालत में परिवाद दिया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि नसीम सोलंकी के घर में मांस खाया जाता है। उन्होंने उनके भोले बाबा पर जल चढ़ाया और स्पर्श किया। जिससे वह आहत हुए हैं। उन्होंने माफी मांगने की मांग की है।
1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2024, 6:49 PM IST
भाजपा नेता धीरज चड्ढा बनाम सपा विधायक नसीम सोलंकी

BJP leader Dheeraj Chaddha vs SP MLA Naseem Solanki उत्तर प्रदेश के कानपुर में नवनिर्वाचित विधायक सपा की नसीम सोलंकी के खिलाफ अदालत में परिवार दाखिल किया गया है। परिवार दाखिल करने वाले भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने बताया कि नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में जाकर भोले बाबा पर चढ़ चढ़ाया और उन्हें स्पर्श किया। जबकि वह मांस खाती हैं। जिससे वह आहत है। इस संबंध में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई से भी बातचीत हुई। कोई ठोस जवाब नहीं मिला। नसीम सोलंकी से मोबाइल पर भी बातचीत हो चुकी है। लेकिन उन्होंने उल्टी सीधी बातें कही। अब इस मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा नेता धीरज चड्ढा ने परिवाद दाखिल करने के बाद बताया कि नसीम सोलंकी ने मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और स्पर्श भी किया। जबकि उनके घर में मांस खाया जाता है। उन्होंने बाबा को अछूत कर दिया। जिससे वह काफी आहत है। इस संबंध में उन्होंने आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई से भी बातचीत की। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नसीम सोलंकी से भी बातचीत हुई। इस पर उन्होंने उल्टी सीधी बातें सुनाई। इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

उनके साथ जयचंदों का हाथ

धीरज चड्ढा ने बताया कि नसीम सोलंकी के ऊपर बाबा का आशीर्वाद हो ही नहीं सकता है। उनके साथ जयचंदों का हाथ है। उन्होंने कहा कि बाहर से मंदिर में हाथ जोड़ लेती, सभी लोग करते हैं। लेकिन उन्होंने मांस खाती हैं और बाबा को छू लिया। वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर सनातनी भाइयों से माफी मांगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मेरे लाश के ऊपर से ही नसीम सोलंकी मंदिर जा सकती है।

Updated on:
25 Nov 2024, 6:49 PM IST
Published on: