28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे से परेशान दरोगा पिता ने कहा पुलिस से पकड़वा देंगे, बेटा तमंचे के साथ पहुंचा थाना, जानें फिर क्या हुआ?

Son angry with SI father, reached police station with weapon इटावा में पुत्र की बदमाशी से परेशान होकर दरोगा पिता पुलिस से पकड़वाने की धमकी देते थे। जिससे नाराज होकर पुत्र असलहा और कारतूस के साथ थाना पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दरोगा पिता ने बचाने की भी कोशिश नहीं की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 25 Nov 2024, 11:34 AM IST

पुलिस की गिरफ्त में देवराज

Son angry with SI father, reached police station with weapon उत्तर प्रदेश के इटावा में बेटे की बदमाशी से तंग आकर दरोगा पिता धमकी देते थे कि पुलिस से पकड़वा देंगे। लेकिन बेटे ने बदमाशी नहीं छोड़ी। दूसरी तरफ पिता की डांट से नाराज हो जाता था। बीते शनिवार को पिता ने डांटा तो पुत्र अवैध असलहा और कारतूस के साथ थाना पहुंच गया। यह देख पुलिस वाले भी चौंक गए। उन्होंने तत्काल युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी विवाद: भरण-पोषण भत्ता नहीं देने पर होगी 5 बीघा खेत की नीलामी, 18 लाख रुपए की होगी वसूली

उत्तर प्रदेश के इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सेंट मारिया स्कूल न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय देवराज यादव शराब का आदी है‌। जिससे उसके पिता भी परेशान रहते थे। देशराज यादव के पिता पुलिस में दरोगा है और उन्नाव में ड्यूटी कर रहे हैं। शराब के कारण पिता आए दिन देशराज को डांटते थे। लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ता था। तंग आकर पिता कहते थे कि पुलिस से कह कर जेल भिजवा देंगे। बीते शनिवार को पिता ने एक बार फिर शराब पीने के कारण पुत्र को डांटा। इस पर देशराज देवराज नाराज हो गया। असलहा और कारतूस के साथ 23 नवंबर को थाना पहुंच गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

क्या कहते हैं फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी?

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि देवराज यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर का और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई करते हुए देवराज को जेल भेज दिया गया है।